- Advertisement -

गोपालगंज के थावे में लापता युवती का शव मिलने पर भड़के लोग, आरोपितों के घर के सामने जलाया शव, गांव में तनाव का माहौल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 15, 2026

गोपालगंज के थावे में लापता युवती का शव मिलने पर भड़के लोग, आरोपितों के घर के सामने जलाया शव, गांव में तनाव का माहौल

गोपालगंज: जिले के थावे में लापता युवती का शव मिलने के बाद इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। युवती की मौत से आक्रोशित परिजन और ग्रामीण शव लेकर हत्या के आरोपित के घर के सामने पहुंच गए। वहां घर के मुख्य गेट की सीढ़ियों के पास लकड़ियां सजाकर शव रख दिया गया और आग लगा दी गई। बताया जाता है कि शव करीब ढाई घंटे तक जलता रहा।

जानकारी के अनुसार, लापता युवती का शव मिलने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद आक्रोशित परिजन शव लेकर कथित हत्या के आरोपित के घर के सामने पहुंच गए। घटना के दौरान ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी गई।

शव जलाने की घटना से गांव में तनाव
आरोपित के घर के सामने शव जलाए जाने की घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने एहतियातन भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

See also  MMDR कानून में संशोधन कर झारखंड जैसे राज्य को किया गया कमजोर, JMM नेताओं के साथ बैठक के बाद बोले हेमंत सोरेन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now