TSPC सुप्रीमो बृजेश गंझू का शव चतरा जिले के पैतृक गांव में पहुंचा, भारी सुरक्षा के बीच होगा अंतिम संस्कार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 21, 2026

TSPC सुप्रीमो बृजेश गंझू का शव चतरा जिले के पैतृक गांव में पहुंचा, भारी सुरक्षा के बीच होगा अंतिम संस्कार

चतराः उग्रवादी संगठन TSPC सुप्रीमो बृजेश गंझू का शव सोमवार की सुबह उसके पैतृक गांव पहुंचा। गांव में शव पहुंचते ही आसपास के इलाकों से लोग पहुंचने लगे और भीड़ जुटने लगी। अंतिम संस्कार को लेकर पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये है। भारी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार करने की तैयारी है। सुरक्षा को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।

बृजेश गंझू लंबे समय से प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी से जुड़ा हुआ था और संगठन में शीर्ष स्तर पर सक्रिय था। उसके खिलाफ सिर्फ चतरा जिले में 43 उग्रवादी मामले दर्ज थे। सुरक्षा एजेंसियों को उसकी लंबे समय से तलाश थी। रविवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सुरक्षा एजेंसियों के साथ मुठभेड़ में उसकी मौत हुई थी। प्रशासन ने किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती की है। श्मशानघाट के आसपास भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है।

See also  बिहार में घूसखोर महिला BDO हुई अरेस्ट, विजलेंस की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026 09 21 at 8.19.56 AM

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अंतिम संस्कार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है। वहीं, बृजेश के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे लोगों पर भी पुलिस की नजर है। गांव में सुरक्षा व्यवस्था के बीच अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now