हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन दिवंगत सुदिव्य सोनू के श्राद्धकर्म में हुए शामिल, मुख्यमंत्री ने कहा-मंत्री के रूप में उनकी सबसे ज्यादा सक्रियता थी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 17, 2026

हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन दिवंगत सुदिव्य सोनू के श्राद्धकर्म में हुए शामिल, मुख्यमंत्री ने कहा-मंत्री के रूप में उनकी सबसे ज्यादा सक्रियता थी

गिरिडीहः गुरुवार को झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का श्राद्धकर्म गिरिडीह स्थित उनके रिसॉर्ट उत्सव उपवन में हुआ। उनके श्राद्धकर्म में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ-साथ सरकार के सभी मंत्री और कई विधायक-सांसद शामिल हुए। सुदिव्य सोनू जेएमएम के सबसे मजबूत नेताओं में गिने जाते थे और उनकी मुख्यमंत्री और उनके परिवार से बहुत ही करीबी रिश्ता था। इसकी एक झलक तब देखने को मिली थी जब दिवंगत मंत्री के अंतिम संस्कार के दौरान मुख्यमंत्री की आंखे सार्वजनिक तौर पर भर आई थी। इसके बाद जब उनके श्राद्धकर्म को यादगार बनाने की बारी आई तो मुख्यमंत्री की पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन बुधवार को ही गिरिडीह पहुंच गई और श्राद्धकर्म की सभी तैयारियों का खुद ही जायजा लिया।

 

सुदिव्य सोनू के श्राद्धकर्म में जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी के अलावा बीजेपी के कई बड़े नेता और विधायक शामिल हुए। अपने पुराने साथी सुदिव्य सोनू के श्राद्धकर्म में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि ये जेएमएम के लिए बहुत बड़ा नुकसान है जिसकी भरपाई करना बहुत ही मुश्किल है। मंत्री के रूप में उनकी सक्रियता किसी से छिपी नहीं है। अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि वो हमारे बीच नहीं है।

See also  रांची के मौलाना आजाद कॉलोनी में दो गुटों में मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now