देवेंद्रनाथ महतो की तबीयत बिगड़ी, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 14, 2026

देवेंद्रनाथ महतो की तबीयत बिगड़ी, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती

रांचीः जेएलकेएम के केंद्रीय उपाध्यक्ष और छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो को तबीयत बिगड़ने के बाद रांची के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लंबे समय तक चले छात्र आंदोलन, धरना-प्रदर्शन के बाद राज्य के 24 जिलों में शिक्षा सुधार यात्रा करने के बाद देवेंद्रनाथ महतो की तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

WhatsApp Image 2026 09 14 at 7.45.38 AM
बताया गया कि उन्हें तेज बुखार, लगातार दस्त/डिसेंट्री, उल्टी तथा पूरे शरीर में दर्द की शिकायत है। चिकित्सकों द्वारा आवश्यक जाँच एवं उपचार किया जा रहा है।
देवेन्द्र नाथ महतो ने अपने सभी साथियों, छात्रों, अभ्यर्थियों, अभिभावकों एवं शुभचिंतकों से अपील की है कि वे चिंता न करें और उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए अपना आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ बनाए रखें। उन्होंने कहा कि छात्रों और युवाओं के अधिकार, निष्पक्ष भर्ती व्यवस्था तथा झारखंड के भविष्य के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

See also  रांची में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा, युवक-युवती की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now