बाबूलाल मरांडी दिवंगत सुदिव्य सोनू के परिवार से मिले, श्रद्धांजलि अर्पित कर अपनी संवेदनाएं प्रकट की

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 7, 2026

बाबूलाल मरांडी ने सुदिव्य सोनू के आवास पर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि , परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं प्रकट की

गिरिडीह : झारखंड सरकार के मंत्री और गिरिडीह के सदर विधायक रहे सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के दूसरे दिन शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का सिलसिला जारी रहा। इसी क्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सुदिव्य कुमार सोनू के आवास पहुंचे। उन्होंने दिवंगत मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की।

बाबूलाल मरांडी ने सुदिव्य कुमार सोनू के निधन को झारखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विचारधारा और पार्टी अलग होने के बावजूद सुदिव्य कुमार सोनू से उनका हमेशा संवाद और बातचीत होती रहती थी। विधानसभा में भी दोनों पक्षों के बीच सवाल-जवाब और राजनीतिक बहस के दौरान उनका मुखर अंदाज साफ नजर आता था।

 

उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू विधानसभा में सरकार का पक्ष मजबूती और पूरी ताकत के साथ रखते थे। विपक्ष के सवालों का वे कड़े और बेबाक अंदाज में जवाब देते थे। यही उनकी राजनीतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा था। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का व्यक्तित्व काफी मुखर था और वे अपनी बात स्पष्ट रूप से रखने के लिए जाने जाते थे। बाबूलाल मरांडी ने शोकाकुल परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य रखने की सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

See also  गिरिडीह में दर्दनाक सड़क हादसा: तीन ट्रकों में लगी आग, ड्राइवर-खलासी जिंदा जले
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now