पलामू: जन्माष्टमी पर नाचने के विवाद में दोस्तों ने कुएं में फेंका, 6 लोगों पर FIR

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 7, 2026

पलामू: जन्माष्टमी पर नाचने के विवाद में दोस्तों ने कुएं में फेंका, 6 लोगों पर FIR

पलामू : जन्माष्टमी के मौके पर नाचने को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि जिसने छह दोस्तों को कातिल बना दिया । मामला पलामू के भालोगाड़ी के चिल्लो गांव का है । जहां चंदन कुमार का शव बरामद किया गया है ।

चंदन कुमार साव का शव कुएं से बरामद होने के मामले में पुलिस ने मृतक के पिता श्याम बिहारी साव के आवेदन पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि जन्माष्टमी जुलूस के दौरान नाचने को लेकर हुए विवाद के बाद चंदन के साथ मारपीट की गई। इसके बाद उसकी हत्या कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव कुएं में फेंक दिया गया।बताया जाता है कि चंदन बाहर रहकर काम करता था और शनिवार को ही गांव स्थित अपने घर लौटा था।

 

इसी दौरान दोस्तों ने फोन कर उसे जन्माष्टमी जुलूस में शामिल होने के लिए बुलाया। दोस्तों के बुलावे पर वह जुलूस में छेछानी पहुंचा था। परिजनों के अनुसार, जुलूस में नाचने के दौरान कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर चंदन के साथ मारपीट की गई।रविवार अहले सुबह गांव के एक कुएं से चंदन का शव बरामद हुआ। शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। मृतक के पिता के आवेदन पर पुलिस ने दीपक साव, रवि साव, कृष्णा साव, मोहित साव, कमलेश साव और विकास साव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, नामजद आरोपितों में दीपक साव और विकास साव फरार हैं, जबकि शेष चार आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

See also  झारखंड में आधी रात के बाद दिखेगा चक्रवाती तूफान का असर, रांची सहित अन्य जिलों में होगी जोरदार बारिश

पुलिस जुलूस के दौरान हुए विवाद, कथित मारपीट, घटनास्थल की परिस्थितियों, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चंदन कुएं तक किन परिस्थितियों में पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई। थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि मामला गंभीर है। जुलूस में हुए विवाद से लेकर युवक का शव कुएं में मिलने तक की पूरी कड़ी की जांच की जा रही है। हादसा या हत्या, इसका अंतिम निष्कर्ष जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर ही निकलेगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now