गुमला में ACB की बड़ी कार्रवाई, मनरेगा BPO हरीश प्रजापति रिश्वत लेते गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 3, 2026

गुमला में ACB की बड़ी कार्रवाई, मनरेगा BPO हरीश प्रजापति रिश्वत लेते गिरफ्तार

गुमला: पालकोट प्रखंड में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गुरुवार दोपहर मनरेगा के ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर (बीपीओ) हरीश प्रजापति को 6 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। बीपीओ पर तालाब निर्माण योजना के काम को आगे बढ़ाने के एवज में लाभुक से 10 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है।

जानकारी के अनुसार, पालकोट मुस्लिम मोहल्ला निवासी मो. सहबूदिन मियां के नाम वित्तीय वर्ष 2021-22 में 100×100 फीट तालाब निर्माण की योजना स्वीकृत हुई थी। योजना के तहत काम कराने को लेकर लाभुक प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रहा था। तालाब निर्माण से संबंधित योजना की जियो टैगिंग कराने के एवज में बीपीओ हरीश प्रजापति द्वारा लाभुक से 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग किए जाने की बात सामने आई,इसके बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर उसे धर दबोचा।

 

शिकायत के बाद एसीबी ने बिछाया जाल
रिश्वत की मांग किए जाने के बाद लाभुक ने इसकी शिकायत एसीबी से की। शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी की टीम ने बीपीओ को पकड़ने के लिए योजना तैयार की।इसके बाद टीम ने बीपीओ को छह हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम बीपीओ को लेकर पालकोट प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित दक्षिणी भाग पंचायत सचिवालय पहुंची। वहां उससे मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल एसीबी की टीम मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

See also  झारखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम, 2 दिन बारिश की चेतावनी, जानें मौसम का मिजाज
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now