LJP-रामविलास ने अपने नए राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की, चिराग पासवान ने नए चेहरों को दी कमान, बिहार-झारखंड में प्रदेश अध्यक्ष बदलें

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 26, 2026

LJP-रामविलास ने अपने नए राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की, चिराग पासवान ने नए चेहरों को दी कमान, देखें लिस्ट

पटनाः लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। पार्टी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इस नई टीम की घोषणा की। आने वाले समय में देश के आठ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इन्हीं चुनावों को ध्यान में रखकर यह संगठन तैयार किया गया है।पार्टी का मुख्य मकसद हर राज्य में चुनावी चुनौती का मजबूती से सामना करना है। इस नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कई बड़े और अहम बदलाव देखने को मिले हैं।चिराग पासवान ने बिहार और झारखंड दोनों ही जगहों पर नए प्रदेश अध्यक्ष को नियुक्ति किया है। बिहार में राजू तिवारी की जगह सुरेंद्र विवेक और झारखंड में वीरेंद्र प्रधान की जगह विधायक जर्नादन पासवान को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।

 

 

नामपद
श्री चिराग पासवान, माननीय मंत्रीराष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अध्यक्ष, केंद्रीय संसदीय बोर्ड
स्थाई आमंत्रित सदस्य (Permanent Invitees)
श्री ललित कुमार गौतमस्थाई आमंत्रित सदस्य
श्री हरमीत सिंहस्थाई आमंत्रित सदस्य
एडवोकेट सरदार तारा सिंहस्थाई आमंत्रित सदस्य
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (National Vice Presidents)
श्री मणिशंकर पांडेयराष्ट्रीय उपाध्यक्ष
श्री मोहम्मद शमीम एम हवाराष्ट्रीय उपाध्यक्ष
श्री बीरेंद्र प्रधानराष्ट्रीय उपाध्यक्ष
कुंवर असिम खानराष्ट्रीय उपाध्यक्ष
डॉ. सत्यानंद शर्माराष्ट्रीय उपाध्यक्ष
श्रीमती कमला कुमारीराष्ट्रीय उपाध्यक्ष
नए चेहरों पर जताया भरोसा
इस नई कार्यकारिणी की सबसे खास बात यह है कि इसमें नए और ताजा चेहरों को बड़ी जिम्मेदारियां दी गई हैं। पार्टी नेतृत्व ने उन कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाया है, जिन्होंने जमीन पर उतरकर काम किया है। इससे यह साफ संदेश जाता है कि पार्टी में मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा जगह बनी रहेगी।

See also  बिहार में महिला टीचर की गोली मारकर हत्या, उत्तरप्रदेश की रहने वाली थीं शिवानी वर्मा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now