BPSC TRE 4 को लेकर छात्रों का हंगामा, पटना में मुख्यमंत्री आवास घेराव के दौरान गांधी मैदान में बैरिकेडिंग तोड़ी गई, वाटर कैनन और लाठीचार्ज का हुआ प्रयोग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 25, 2026

पटनाः BPSC TRE 4 से पीटी-मेंस, निगेटिव मार्किंग हटाने और शत-प्रत‍िशत डोम‍िसाइल को लेकर छात्रों ने पटना में आंदोलन किया। गांधी मैदान के जेपी गोलंबर से बढ़े छात्रों को रोकने के लिए डाकबंगला चौराहे पर वाटर कैनन चलाया गया है। पुलिस ने लाठ‍ियां भी चटकाई हैं। पुलिस ने कई छात्रों को डिटेन किया है। मुख्यमंत्री आवास पर प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए गए हैं। गांधी मैदान के जेपी गोलंबर पर उन्‍हें रोकने के लिए की गई बैरिकेड‍िंग को छात्रों ने तोड़ दिया है।

BPSC TRE 4 को लेकर छात्रों का हंगामा, पटना में मुख्यमंत्री आवास घेराव के दौरान गांधी मैदान में बैरिकेडिंग तोड़ी गई, वाटर कैनन और लाठीचार्ज का पटना में मुख्यमंत्री आवास घेराव के दौरान गांधी मैदान में बैरिकेडिंग तोड़ी गई, वाटर कैनन और लाठीचार्ज का हुआ प्रयोग patna student protest 6 7ed966

patna student protest 8 c6a096
डाकबंगला चौराहे पर चलाया गया वाटर कैनन
बड़ी संख्‍या में प्रदर्शनकारी डाकबंगला चौराहा पहुंच गए। वहां भी घेराबंदी तोड़ दी। हालांक‍ि मेट्रो के लोहे की शील्‍ड के कारण छात्र वहां से आगे नहीं बढ़ पा रहे। पुलिस के समझाने का भी उनपर असर नहीं हो रहा। इस बीच कई प्रदर्शनकारियों को पुल‍िस ने ह‍िरासत में ल‍िया है। आईजी जितेंद्र राणा और एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा के नेतृत्‍व में पुलिस डाकबंगला चौराहे पर एक्‍शन मोड में है।वाटर कैनन पर लड़के और लड़कियां डांस करते नजर आए।

See also  शादी के 16 दिन बाद रस्सी से लटका मिला सेना जवान का शव, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

patna student protest 10 2c891c

CRPF को उतारा गया शहर में
हालांक‍ि जेपी गोलंबर के पास भी काफी प्रदर्शनकारियों काे रोका गया है। पुलिस से उनकी धक्‍का-मुक्‍की चल रही है। वे डाकबंगला चौराहा की ओर बढ़ने के प्रयास में हैं। इससे पहले बैर‍िकेड‍िंग के एक हिस्‍से को तोड़कर कुछ छात्र डाकबंगला चौराहे की ओर बढ़ गए। प्रदर्शनकारी छात्रों को रोकने के लिए सीआरपीएफ को भी उतारा गया है। ऑल बिहार स्टूडेंट यूनियन (ABSU) के अमन गुट की ओर आहूत आंदोलन में छात्र-छात्राओं को हुजूम अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए बढ़ रहा है।

 


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now