डेस्कः मध्यप्रदेश के ग्वालियर के एक आशिक की चर्चा खूब हो रही है। सोशल मीडिया पर ज्यादा व्यूज पाने के चक्कर में युवक ने अपनी कार को किसिंग कार बना दिया। कार की पूरी बॉडी पर लाल लिपस्टिक से करीब 3400 चुंबन के निशान बनाए गए थे। रोड पर दौड़ती ऐसी कार देखकर हर कोई हैरान रह गया, लेकिन यह अनोखा शौक युवक को महंगा पड़ गया।
गर्लफ्रेंड ने साढ़े 3 घंटे में बनाए निशान
कार मालिक आदित्य सिकरवार के मुताबिक, इंस्टाग्राम पर ट्रेंड सेट करने के मकसद से यह एक्सपेरिमेंट किया गया था। उसकी गर्लफ्रेंड ने विदेशी ट्रेंड से प्रभावित होकर कार की पूरी बॉडी पर लिपस्टिक से निशान बनाए। इस काम में करीब साढ़े तीन घंटे लगे. इसके बाद कार का वीडियो इंस्टाग्राम पर डाला गया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया और एक दिन में करीब 55 लाख व्यूज तक पहुंच गया।

ग्वालियर में गर्लफ्रेंड ने कार पर साढ़े तीन घंटे में किए 3400 Kiss
लगा 5500 का जुर्माना
बॉयफ्रेंड को खुद मिटानी पड़ी प्यार की निशानी pic.twitter.com/wIHvKVt2EC
— Live Dainik (@Live_Dainik) August 25, 2026
पुलिस ने लगाया जुर्माना
यातायात पुलिस के मुताबिक दो दिन पहले एक कार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में कार तेज रफ्तार से सड़क पर दौड़ती नजर आ रही थी। पुलिस की नजर जब वीडियो पर पड़ी तो कार की बॉडी पर बने लिपस्टिक के निशान भी दिखाई दिए। इसके बाद यातायात पुलिस ने वीडियो के आधार पर कार की पहचान की। यातायात पुलिस ने कार के बारे में जानकारी जुटाई तो उसका पता थाटीपुर क्षेत्र में मिला। इसके बाद पुलिस टीम ने कार को थाटीपुर से बरामद कर यातायात थाने पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक कार मालिक को जब थाने बुलाया गया तो उसने अपनी गलती स्वीकार कर ली। इसके बाद युवक ने खुद कार की बॉडी पर बने लिपस्टिक के निशान पानी से साफ किए। यातायात थाना प्रभारी अभिषेक रघुवंशी ने बताया कि मोटर व्हीकल एक्ट के विभिन्न प्रावधानों के तहत कार पर 5,500 रुपए का जुर्माना किया गया है।
साढ़े तीन घंटे में किए 3400 किस
आदित्य के अनुसार कार की बॉडी पर करीब 3400 किस के निशान बनाए गए थे और पूरी प्रक्रिया में लगभग साढ़े तीन घंटे का समय लगा। सोशल मीडिया पर ट्रेंड सेट करने और वीडियो को वायरल कराने के उद्देश्य से यह अनोखा प्रयोग किया गया था। हालांकि, पुलिस कार्रवाई के बाद युवक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि उसे इस तरह रील बनाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने का अंदाजा नहीं था। आदित्य ने पुलिस से कहा कि भविष्य में वह यातायात के सभी नियमों का पालन करेगा और इस तरह की गलती दोबारा नहीं करेगा।






