रांची: राजधानी के कोकर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित वासुदेव टाटा ऑटो मोटर्स वर्कशॉप में रविवार सुबह करीब 5:30 बजे भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि वर्कशॉप में खड़ी 9 गाड़ियां जलकर खाक हो गई।

रांची- कोकर इंडस्ट्रियल एरिया के वर्कशॉप में लगी भीषण आग
टाटा मोटर्स के सर्विस सेंटर में खड़ी गाड़ियों में लगी आग
#Jharkhand #RanchiNews pic.twitter.com/v9dUz8KBIX— Live Dainik (@Live_Dainik) August 23, 2026
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि, अग्निशमन विभाग और पुलिस की जांच के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। घटना में हुए आर्थिक नुकसान का आकलन अभी नहीं किया गया है।

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, जिससे आग को वर्कशॉप के अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
घटना की जांच जारी
सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि सर्विस सेंटर में खड़े एक वाहन में अचानक आग लगी थी। इसके बाद आसपास खड़ी अन्य गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं। शुरुआती जानकारी के अनुसार करीब 4 से 5 वाहन जलकर खाक हो गए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और संबंधित विभाग की ओर से मामले की जांच की जा रही है।आग से हुए नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है।






