रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL परीक्षा-2023 (परीक्षा वर्ष 2024) में कथित गड़बड़ी और अनियमितता की जांच अब विशेष जांच दल (SIT) कर रही है। इस संबंध में CID झारखंड, रांची की ओर से सार्वजनिक प्रेस नोटिस जारी कर लोगों से जांच में सहयोग की अपील की गई है।
CID के मुताबिक, JSSC-CGL परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच CID की SIT द्वारा की जा रही है। जांच के दौरान यदि किसी अभ्यर्थी, कर्मचारी या आम व्यक्ति के पास परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ी से संबंधित कोई महत्वपूर्ण जानकारी है, तो वह उसे जांच टीम तक पहुंचा सकता है।

मोबाइल और WhatsApp पर दे सकते हैं सूचना
CID ने सूचना देने के लिए मोबाइल और WhatsApp नंबर 9771432118 जारी किया है। इसके अलावा लोग cglinfo@jhpolice.gov.in ई-मेल पर भी अपनी जानकारी भेज सकते हैं।
CID ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
जांच में मददगार हो सकती है जानकारी
प्रेस नोटिस में कहा गया है कि JSSC-CGL परीक्षा में कथित गड़बड़ी या अनियमितता से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी जांच के लिए महत्वपूर्ण हो सकती है। ऐसे में अभ्यर्थियों और अन्य लोगों से अपील की गई है कि यदि उनके पास परीक्षा से संबंधित कोई तथ्य, दस्तावेज या अन्य जानकारी है, तो उसे SIT के साथ साझा करें।






