गृह मंत्री अमित शाह से मिले झारखंड बीजेपी के नेता, छात्र आंदोलन समेत झारखंड के कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 19, 2026

गृह मंत्री अमित शाह से मिले झारखंड बीजेपी के नेता, छात्र आंदोलन समेत झारखंड के कई मुद्दों पर हुई चर्चा

रांचीः बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से झारखंड बीजेपी के बड़े नेताओं ने मुलाकात की। दिल्ली स्थित अमित शाह के आवास पर झारखंड के नेताओं की मुलाकात हुई। इस दौरान झारखंड के वर्तमान राजनीतिक स्थिति और छात्र आंदोलन को लेकर चर्चा हुई।
यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब झारखंड सरकार ने मंगलवार को झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से आयोजित 44 भर्ती परीक्षाओं की सूची जारी की, जिन्हें अनियमितताओं के बाद रद्द कर दिया गया।


BJP की झारखंड इकाई ने 'एक्स' पर एक तस्वीर साझा करते हुए कहा, ''आज नई दिल्ली में प्रदेशाध्यक्ष आदित्य साहू एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में भाजपा के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर झारखंड से जुड़े विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुबर दास, चंपई सोरेन, प्रदेश महामंत्री (संगठन) कर्मवीर सिंह, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष दीपक प्रकाश एवं रवींद्र कुमार राय मौजूद रहे।''
छात्र आंदोलन स्थगित
इस बीच, झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों ने बुधवार को अपना 26 दिन से जारी प्रदर्शन स्थगित कर दिया और राज्य सरकार को समस्याओं के समाधान के लिए दो महीने का समय दिया।जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म्स मंच के एक नेता ने कहा, ''हम अब आंदोलन स्थगित कर रहे हैं और सरकार को दो महीने की चेतावनी दे रहे हैं कि वह मुद्दों का समाधान करे और भर्ती परीक्षा में हुई अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराए।''

See also  पलामू में स्कूल बस में हाइवा ने मारी टक्कर, खलासी की मौत, बाल-बाल बचे छात्र
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now