भारत ने पाकिस्तान को दी करारी शिकस्त, हॉकी वर्ल्ड कप से किया बाहर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 19, 2026

भारत ने पाकिस्तान को दी करारी शिकस्त, हॉकी वर्ल्ड कप से किया बाहर

डेस्कः नीदरलैंड्स में एम्सटलवीन के वेगनर स्टेडियम में भारत ने पाकिस्तान को हराकर अगले दौर की तरफ अपने कदम बढ़ा लिए हैं। भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराकर दूसरे दौर में शान के साथ प्रवेश किया। वहीं इस हार के साथ ही पाकिस्तान का सफर इस वर्ल्ड कप में यही खत्म हो गया। भारतीय खिलाड़ियों ने मैच की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की। भारत के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने शानदार शॉट लगाकर गेंद को सीधे गोल में डाल दिया और भारत को बढ़त दिला दी। वहीं मंदीप सिंह, अभिषेक और हार्दिक सिंह ने भी एक-एक गोल कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। पाकिस्तान की ओर से हन्नान शाहिद ने दो जबकि सूफयान खान ने एक गोल किया, लेकिन भारतीय टीम की आक्रामक हॉकी के सामने उनकी कोशिशें नाकाफी साबित हुईं।
पहले क्वार्टर में भारत का दबदबा
मुकाबले की शुरुआत से ही भारत ने आक्रामक रुख अपनाया। छठे मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला और कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने अपनी शानदार ड्रैग-फ्लिक से गेंद को गोल में पहुंचाकर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा, जब उसके खिलाड़ी मोहम्मद हम्मादुद्दीन को ग्रीन कार्ड दिखाया गया और पाकिस्तान को दो मिनट के लिए 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। भारत ने इस मौके का फायदा उठाया और 11वें मिनट में मंदीप सिंह ने गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। पहला क्वार्टर खत्म होने तक भारत ने पाकिस्तान पर 2-0 की बढ़त बना ली थी।
हरमनप्रीत का दूसरा गोल
दूसरे क्वार्टर में भी भारत ने पाकिस्तान पर दबाव बनाए रखा। एक और पेनल्टी कॉर्नर मिलने पर हरमनप्रीत ने अपना दूसरा गोल दाग दिया और भारत को 3-0 से आगे कर दिया। पाकिस्तान ने हन्नान शाहिद के गोल से वापसी की कोशिश की, लेकिन भारत ने तुरंत पलटवार किया। अभिषेक ने शानदार गोल कर भारत की बढ़त फिर से तीन गोल की कर दी। पाकिस्तान ने इसके बाद सूफयान खान के गोल से स्कोर 4-2 किया, लेकिन हाफ टाइम तक भारत मजबूत स्थिति में रहा।

See also  जयपाल सिंह मुंडा की हॉकी स्टिक चोरी, रांची के कचहरी रोड स्थित पार्क में प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर चुरा ले गए हॉकी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now