JSSC CGL रद्द होने पर कहीं जीत का जश्न तो कहीं नौकरी खोने के आंसू

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 18, 2026

रांचीः JSSC CGL रद्द होने के ऐलान के साथ ही मंत्रालय से 15 किलोमीटर दूर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जश्न मनाया जाने लगा तो मंत्रालय की सड़कों पर मौजूद नौकरीशुदा लोग बिफर पड़े । एक तरफ जीत के आंसू तो दूसरी ओर गम का समंदर । सैकड़ों की संख्या में आए जेएसएससी सीजीएल के नौकरीशुदा लोगों ने मीडिया के सामने जबरदस्त आक्रोश प्रकट किया । सीजीएल द्वारा नौकरी पाने वालों ने कहा कि बिना जांच के उन्हें क्यों नौकरियों से हटाया जा रहा है । 

गौरतबल है कि कतिथ तौर पर गड़बड़ियों के आरोप के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जेएसएससी सीजीएल के एग्जाम को कैंसिल कर दिया है जिसके बाद आंदोलनकारी छात्रों ने अपना आक्रोश मीडिया के सामने निकाला । नौकरी कर रहे छात्रों ने कहा कि उनके साथ नाइंसाफी हुई है । उन्होंने अपनी मेहनत से नौकरी पाई है और बिना जांच के इस तरह से एग्जाम कैंसिल कर देना सही नहीं है । छात्रों ने कहा कि वे इसके खिलाफ कोर्ट जाएंगें ।

See also  चुनाव आयोग को तेजस्वी यादव ने दो वोटर आईडी कार्ड पर दिया जवाब, RJD ने पूछा- कैसे बने 2 EPIC

jssc

इधर JPSC JSSC रिफॉर्म मंच ने सोशल मीडिया पर लिखा कि “जब बड़ी बिल्डिंहग गिरती है तो छोटी मोटे घरों को नुकसान होता ही है” माना जा रहा है कि नौकरी खोने वाले लोगों के लिए ये पोस्ट लिखा गया । बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने भी इसे छात्रों की जीत बताते हुए सीबीआई जांच की मांग दोहराई है । कुणाल सिंह और दूसरे छात्र नेता भी यही मांग करते हुए नजर आए ।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now