रांचीः झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की नियुक्ति परीक्षाओं में अनियमितता के खिलाफ छात्रों विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। छात्रों के आंदोलन का 19वीं दिन है। छात्र आंदोलन के पहले दिन से ही रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में धरने पर बैठे हैं।


जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में व्याप्त गड़बड़ी को लेकर धरने पर बैठे छात्रों ने बुधवार को रात 8.30 बजे फ्लैश लाइट मार्च निकाला। हाथ में भगत सिंह की तस्वीर लेकर 200 से अधिक छात्र जयपाल सिंह स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक की ओर निकले। जैसे-जैसे मार्च आगे बढ़ा नारेबाजी और तेज होती गई। चौंक पर पहुचे छात्रो का भैरव सिंह ने आरती उतारी। इसके बाद छात्रो ने दस से पंद्रह मिनट रुककर फिर वापस स्टेडियम पहुंच गए। 







