Ranchi Student Protest: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंत्रियों के साथ की बैठक, छात्रों के साथ 4 मंत्री की रविवार दोपहर 12 बजे मीटिंग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 8, 2026

Ranchi Student Protest: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंत्रियों के साथ की बैठक, छात्रों के साथ 4 मंत्री की रविवार दोपहर 12 बजे मीटिंग

रांचीः जेपीएससी-जेएसएसी में कथित गड़बड़ी को लेकर छात्रों के आंदोलन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जमशेदपुर में शहीद निर्मल महतो की शहदत दिवस कार्यक्रम से लौटकर आने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्रों से बातचीत के लिए अधिकृत चार मंत्रियों के साथ बैठक की। सुदिव्य कुमार सोनू, चमरा लिंडा, दीपिका पांडे सिंह और संजय प्रसाद यादव के साथ बैठक में पिछले दो दिनों में छात्रों के दो गुटों के साथ हुई बातचीत को लेकर चर्चा हुए। मुख्यमंत्री ने छात्रों के द्वारा दिये गए प्रस्ताव पर मंत्रियों के साथ मंथन किया।
10 अगस्त को छात्रों का विधानसभा घेराव है। उससे पहले रविवार को छात्रों के साथ बातचीत का एक और दौर चलेगा। शुक्रवार को एक गुट से बातचीत करने के बाद शनिवार को दूसरे गुट के साथ मंत्रियों की बैठक हुई। अब रविवार दोपहर को बातचीत का सिलसिला जारी रखते हुए एक बार फिर से छात्रों के साथ चार मंत्रियों की बैठक होगी। छात्रों के साथ चल रहे गतिरोध को खत्म करने के लिए रविवार को एक बार फिर चर्चा की जाएगी। अबतक हुई दो बैठकों में कोई नतीजा नहीं निकलने के बाद रविवार को छात्रों की मांग पर मंत्री बैठक करेंगे।
रविवार दोपहर 12 बजे होगी फिर से बातचीत
बातचीत नाकामयाब होने के बावजूद बातचीत के दरवाजे पूरी तरह बंद नहीं हुए हैं। प्रोटेस्ट को खत्म कराने और मामले का कोई व्यावहारिक हल निकालने के लिए सरकार और छात्रों के बीच बातचीत का सिलसिला अभी जारी रहेगा।मंत्री संजय यादव ने मीडिया को जानकारी दी है कि कल दोपहर 12 बजे छात्रों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत का एक और दौर होगा। इस अगली बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि सरकार इस बार छात्रों के गुस्से को शांत करने और आंदोलन को शांतिपूर्ण तरीके से खत्म कराने के लिए नए विकल्पों पर विचार कर सकती है।

See also  'बेशर्म आदमी लाज शर्म लगता नहीं है ,करना धरना कुछ नहीं है आ जाते है वोट मांगने' भारी फजीहत के बाद 2 मिनट के अंदर भागे BJP सांसद बीडी राम
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now