रांची: नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस द्वारा भाजपा प्रदेश कार्यालय के घेराव के दौरान गुरुवार को हरमू इलाके में राजनीतिक माहौल तनावपूर्ण हो गया। कांग्रेस कार्यकर्ता हरमू मैदान से मार्च निकालकर भाजपा कार्यालय की ओर बढ़े, लेकिन पुलिस ने भाजपा कार्यालय से पहले बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया।

इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग के सामने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और नीट पेपर लीक मामले में कार्रवाई की मांग उठाई। दूसरी ओर, भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर पहले से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद थे। दोनों पक्षों के बीच तीखी नारेबाजी के दौरान माहौल और गर्मा गया। कुछ देर बाद दोनों ओर से एक-दूसरे पर अंडे और टमाटर फेंके गए। इस दौरान दोनों ओर जमकर पत्थरबाजी हुई, जिसके वजह से पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा।

भाजपा कार्यालय पर कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने हो गये। इस दौरान दोनों ओर से जमकर पथराव भी हुआ। दोनों ओर खूब अंडे और टमाटर एक दूसरे फेंके गए। इस दौरान कई लोगों को चोट लगी है। इस बीच घटना को कवर करने पहुंचे एक पत्रकार को भी चोट लगी है।वहां तैनात पुलिस के जवानों ने मामले को कंट्रोल करने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। जिसके बाद वहां दोनों दलों में भगदड़ मच गयी। ये स्थिति तब उत्पन्न हुई जब कांग्रेस के कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे थे।

लौटे कांग्रेस कार्यकर्ता, खुला बैरिकेड, हटा जाम, पुलिस ने ली राहत की सांस
करीब दो घंटे तक हरमू में सड़क पर रहने के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ता लौटे तो पुलिस ने राहत की सांस ली। प्रदर्शन को लेकर सुबह से लगा बेरिकेडिंगहटा लिया गया है। बेरिकेडिंग हटने से उस इलाके में लगा जाम खत्म हुआ और यातायात सामान्य हो रहा है।


