तेजस्वी यादव को झटका, प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने RJD से इस्तीफा दिया, सांसद अभय कुशवाहा भी BJP के संपर्क में

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 16, 2026

तेजस्वी यादव को झटका, प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने RJD से इस्तीफा दिया, सांसद अभय कुशवाहा भी BJP के संपर्क में

पटनाः बिहार में बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर को एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे है। दूसरी ओर प्रदेश में मुख्य विपक्षी पार्टी आरजेडी को भी गुरुवार को बड़ा झटका लगा। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने आरजेडी से इस्तीफा दे दिया है। तेजस्वी यादव के पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद उन्हें सबसे बड़ा झटका लगा है जब पार्टी के पुराने नेता मृत्युंजय तिवारी ने इस्तीफा दे दिया।
जानकारी के अनुसार मृत्युंजय तिवारी ने आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल से मिलकर पार्टी के प्रवक्ता समेत सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।इस बीच औरंगाबाद से राजद सांसद अभय कुशवाहा के भी भाजपा के संपर्क में होने की चर्चा ने बिहार की राजनीति का तापमान और बढ़ा दिया है।कुछ दिनों पहले ही अभय कुशवाहा ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की थी।

samrat choudhary abhay kushwaha
पार्टी में सम्मान नहीं मिलने से थे नाराज
मृत्युंजय तिवारी ने अपने इस्तीफे की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी में उन्हें उचित सम्मान नहीं मिल रहा था, जिसके कारण उन्होंने यह फैसला लिया। उन्होंने कहा, “आज पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष के साथ पार्टी के अन्य वरिष्ठ सदस्यों के समक्ष मैंने इस्तीफा दे दिया। मैं जनता का सेवक हूं और आखिरी सांस तक जनता का सेवक बनकर काम करता रहूंगा।” हालांकि उन्होंने अपने अगले राजनीतिक कदम को लेकर फिलहाल कोई खुलासा नहीं किया।

See also  गंजे सिर पर बाल उगवाने के लिए लोगों ने बाल मुडवां कर लगाई लंबी लाइन, 20 रुपये की फीस और 300 का तेल से चमत्कार का दावा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now