FIFA World Cup 2026: फ्रांस की बादशाहत खत्म, 37 मैचों से अजेय स्पेन फाइनल में पहुंचा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 15, 2026

FIFA World Cup 2026: फ्रांस की बादशाहत खत्म, 37 मैचों से अजेय स्पेन फाइनल में पहुंचा

डेस्कः दुनिया की नंबर-3 फुटबॉल टीम स्पेन फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गई है। डगास स्टेडियम में खेले गए पहले सेमीफाइनल में स्पेन ने वर्ल्ड के नंबर-1 फ्रांस को 2-0 से हराया। 2010 का विजेता स्पेन दूसरी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा है। 22वें मिनट में मिखेल ओयारजबेल ने पेनाल्टी से गोल किया। 58वें मिनट में स्पेन के पेड्रो ने फील्ड गोल किया। 20 साल में फ्रांस को स्पेन से ज्यादा किसी ने नहीं हराया है। 11 मैच में 8 बार शिकस्त दी है। स्पेन सभी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता को मिलाकर लगातार 37 मैचों से अजेय है। इस दौरान उन्होंने 28 मैच जीते हैं और 9 मुकाबले ड्रॉ खेले हैं।
यह स्पेन और फ्रांस की वर्ल्ड कप में दूसरी भिड़त थी। पिछला मुकाबला 2006 वर्ल्ड कप का प्री क्वार्टर फाइनल था, जिसे फ्रांस ने 3-1 से जीता था। स्पेन की टीम 16 साल बाद फाइनल में पहुंची है. वहीं 40 साल में पहली बार फ्रांस को सेमीफाइनल में हार का मुंह देखना पड़ा है। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में फ्रांस पर स्पेन की जीत के साथ ही लैमिन यमाल ने नॉक आउट मुकाबलों में एम्बाप्पे के खिलाफ अपना अजेय रिकॉर्ड भी बरकरार रखा है।
स्पेन का फ्रांस पर दिखा दबदबा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में स्पेन ने फ्रांस के खिलाफ शुरू से ही अपना दबदबा बनाए रखा। फिर चाहे बात गेंद पर अपनी पकड़ को बनाए रखने की हो या फिर ज्यादा से ज्यादा पासेज की, हर मामले में स्पेन की टीम फ्रांस से आगे दिखी। फ्रांस ने गेंद को स्पेन के मुकाबले टारगेट पर भले ही ज्यादा हिट किया पर वो उसे गोल में नहीं तब्दील कर पाए। फ्रांस की हार के साथ उसका लगातार छह विश्व कप जीत का रिकॉर्ड भी टूट गया। फ्रांस ने इससे पहले 2018 और 2022 विश्व कप में लगातार छह मुकाबले जीतने का कारनामा किया था।
फ्रांस नहीं लगा पाया फाइनल की हैट्रिक
डिडियर डेसचैम्प्स की टीम को ट्रॉफ़ी जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन सेमीफ़ाइनल में उनका सामना यूरोपियन चैंपियन से हुआ, जिसने फ्रांस का सफर थाम दिया। ज़बरदस्त अटैकिंग क्षमता होने के बावजूद, हैरान-परेशान फ्रांस की टीम मैच में वापसी का कोई रास्ता नहीं ढूंढ पाई।
स्पेन के कोच लुइस डे ला फुएंते ने कहा,”हमने लगभग चार साल पहले एक आइडिया के साथ शुरुआत की थी और हम उस आइडिया पर अडिग रहे, और उसी ने हमें यहां तक ​​पहुंचाया है।” उन्होंने आगे कहा,”ये खिलाड़ी हर चीज़ के हकदार हैं. उन्होंने हर दिन अपना कमिटमेंट, एकजुटता, और टैलेंट दिखाया है। वे मुश्किल चीज़ों को भी आसान बना देते हैं।”
फीफा रैंकिंग में शीर्ष पर मौजूद फ्रांस और उसके स्टार स्ट्राइकर किलियन एम्बाप्पे लगातार तीसरी बार विश्व कप फाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बनने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन हार के बाद अब फ्रांस शनिवार को फ्लोरिडा के मियामी गार्डन्स में तीसरे स्थान के मुकाबले में उतरेगा।

See also  बिहार के रोहतास में ट्रिपल मर्डर, युवक ने पहले पत्नी और पिता को मारी गोली फिर खुद को कर लिया शूट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now