पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव से ED कार्यालय में पूछताछ, योगेंद्र तिवारी से संबंधों पर ED ने रोहित उरांव से पूछे गए सवाल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 6, 2026

पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव से ED कार्यालय में पूछताछ, योगेंद्र तिवारी से संबंधों पर ED ने रोहित उरांव से पूछे गए सवाल

रांची: झारखंड में शराब घोटाला मामले में मनी लांड्रिंग के बिंदु पर जांच कर रही ईडी ने झारखंड सरकार के पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव से सोमवार को दिनभर पूछताछ की। रोहित उरांव ईडी के दूसरे समन पर पूछताछ में शामिल होने के लिए ईडी के रांची एयरपोर्ट रोड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में पहुंचे थे।
ईडी ने उनसे पूर्व की उत्पाद नीति के दौरान शराब के धंधे में निवेश, योगेंद्र तिवारी व अधिकारियों-नेताओं के करीबी रहे प्रेम प्रकाश से संबंधों पर भी ईडी ने उनसे पूछताछ की है। रोहित उरांव ने अपने जवाब से ईडी के अधिकारियों को संतुष्ट करने का प्रयास किया है। अब ईडी उनके जवाब की समीक्षा कर रही है।
वहीं, पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव को भी ईडी ने सात जुलाई को पूछताछ के लिए तलब किया है। एजेंसी उनसे भी मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सवाल-जवाब करेगी। माना जा रहा है कि उनकी पेशी के बाद जांच को नई दिशा मिल सकती है।
इससे पहले ईडी ने रोहित उरांव को 29 जून और रामेश्वर उरांव को 30 जून को पूछताछ के लिए बुलाया था। हालांकि दोनों ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए तीन सप्ताह का समय मांगा था। ईडी ने इस अनुरोध पर आंशिक सहमति जताते हुए केवल एक सप्ताह की मोहलत दी और नए समन जारी कर रोहित उरांव को छह जुलाई तथा रामेश्वर उरांव को सात जुलाई को उपस्थित होने का निर्देश दिया। जबकि मंगलवार को रामेश्वर उरांव की प्रस्तावित पेशी पर भी सभी की नजरें टिकी हैं। ईडी का कहना है कि जांच पूरी तरह साक्ष्यों और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे बढ़ाई जा रही है। आने वाले दिनों में इस मामले में और अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

See also  कल्पना सोरेन महिला एवं बाल विकास समिति के सदस्यों के साथ महाराष्ट्र के दौरे पर, विधानसभा की व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली की ली जानकारी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now