पटना के गांधी मैदान स्थित होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा, 10 महिला-लड़कियों का रेस्क्यू,आपत्तिजनक सामान बरामद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 3, 2026

पटनाः गांधी मैदान के पॉश इलाके में पुलिस ने कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। कार्रवाई के दौरान एक होटल से शराब बरामद होने के साथ 10 युवतियों और एक युवक को हिरासत में लिया गया है।इस दौरान होटल के कमरे से आपत्तिजनक स्थिति में 5 महिलाओं और युवतियों का रेस्क्यू किया गया है। इस दौरान एक युवक को हिरासत में लिया गया है।वहीं, कार्रवाई के दौरान होटल संचालक मौके से फरार हो गया, जिसे पुलिस तलाश रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

058de626 8d48 4b53 9e45 fa0fff2c217f
होटल के कमरे में की गई छापेमारी
पुलिस को गांधी मैदान के एक्जीबिशन रोड स्थित एक होटल में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों और देह व्यापार संचालित होने की गुप्त सूचना मिल रही थी। इसके बाद पश्चिमी पुलिस अधीक्षक (SP) संकेत कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। देर रात पुलिस टीम ने होटल में छापा मारा।प्रारंभिक जांच में पुलिस के अनुसार मुक्त कराई गई अधिकांश महिलाएं और युवतियां पश्चिम बंगाल और दिल्ली की रहने वाली हैं। पुलिस इस दावे की जांच कर रही है कि उन्हें नौकरी का झांसा देकर पटना लाया गया और कथित तौर पर देह व्यापार में धकेला गया।
कमरे में चल रही थी शराब पार्टी, होटल संचालक फरार
पुलिस के मुताबिक, जब पुलिस की ओर से रेड की गई, तो होटल के कमरे में सभी बैठकर आपत्तिजनक स्थिति में शराब पार्टी और मौज मस्ती कर रहे थे। पुलिस को अचानक कमरे में देखकर सभी घबरा गए।इस दौरान उन लोगों ने भागने की कोशिश की, लेकिन कोई रास्ता नहीं मिलने से सभी पकड़े गए। इसी बीच होटल संचालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।
आपत्तिजनक सामान बरामद, पूछताछ जारी
पुलिस की टीम ने होटल में पकड़े गए सभी लोगों को गांधी मैदान थाने लाया है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कब से और कैसे इस धंधे में सभी आए थे। यह गतिविधियां कब से संचालित हो रही थीं और इसमें किन-किन लोगों की संलिप्तता है।
गांधी मैदान थानेदार अखिलेश मिश्रा ने बताया, ‘एक्जीबिशन रोड के होटल में छापेमारी की गई थी। वहां से 10 महिला-लड़कियों का रेस्क्यू किया गया है। एक युवक भी पकड़ा गया है। कमरे से शराब सहित आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं।’
पश्चिमी SP संकेत कुमार ने बताया, ‘होटल से पकड़ी गई लड़कियों में पश्चिम बंगाल, दिल्ली और बिहार की शामिल हैं। प्रथम दृष्टया देह व्यापार की बात निकलकर सामने आई है। फिलहाल पूछताछ की जा रही है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। सभी लड़कियां बालिग हैं।’फिलहाल, पुलिस फरार होटल संचालक की तलाश कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

See also  रांची के तमाड़ में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ऑटो सवार 7 लोग जख्मी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now