डेस्कः बिहार के मुजफ्फरपुर में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है। गायघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बेनीबाद ओपी इलाके के एक गांव में चोरी का विरोध करने पर महिला पर बदमाश ने हमला कर दिया। घायल महिला का इलाज श्री कृष्ण मेमोरियल अस्पताल (एसकेएमसीएच) में चल रहा है, जहां उनका ऑपरेशन किया गया।
महिला के प्राइवेट पार्ट में डाला हंसुआ : स्थानी लोगों का कहना है कि गुरुवार तड़के करीब तीन बजे एक बदमाश चोरी की नीयत से घर में घुसा।आहट सुनकर महिला की नींद खुल गई। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि जब उसने चोरी का विरोध किया, तो बदमाश ने धारदार हथियार (हंसुआ) से उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। यही नहीं उसे अंदर भी डाल दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए की जा रही छापेमारी
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।घटनास्थल और आसपास के इलाकों से साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पीड़िता का बयान मिलने के बाद मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जाएगी।
इस मामले पर DSP पूर्वी अलय वत्स ने कहा कि ”1 जुलाई की देर रात में अज्ञात अपराध कर्मियों के द्वारा एक महिला पर हमला कर दिया गया, जिससे उसकी प्राइवेट पार्ट जख्मी हुआ है। उसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।पीड़िता के बयान के आधार पर कांड दर्ज कर पुलिस अनुसंधान कर रही है।”


