डेस्कः रामगढ़ जिले में सब रजिस्ट्रार की हत्या के बाद सनसनी फैल गई है। जिले के मांडू थाना क्षेत्र स्थित बालसेग्रा गांव में जमीन विवाद को लेकर गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल की हत्या की गई है। इस मामले में एक महिला और तीन पुरुष को हिरासत में लिया गया है। वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस बात की जानकारी एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने दी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बालेश्वर पटेल पर जमीन विवाद को लेकर पत्थर से हमला किया गया। इस हमले में उनकी मौत हो गई। मृतक बालेश्वर पटेल हुल दिवस की छुट्टी के मौके पर अपने गांव आये हुए थे। मंगलवार की सुबह वो विवादित जमीन पर गए थे जहां उनपर हमला किया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। पूर्व सब-रजिस्ट्रार के निधन की खबर फैलते ही प्रशासनिक महकमे और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचे और घटना पर दुख जताया।
बालेश्वर पटेल की मौत के बाद उसकी पत्नी रीता देवी ने मांडू थाना में एक आवेदन दिया।थाने में दर्ज आवेदन में कहा गया है कि उनके पति हाल ही में खरीदी गई जमीन पर बोरिंग और समरसेबल पंप देखने गए थे। आरोप है कि इसी दौरान रामू साव उर्फ ज्ञानी साव, विष्णु कुमार, संतोष साव उर्फ पम्पम, पूजा देवी, रूबी देवी, शकुंतला देवी, नन्दु और उनकी बेटी डोली कुमारी सहित कुल आठ लोगों ने उनकी बेरहमी से हत्या कर दी।वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए। रीता देवी ने इस हत्याकांड में हुवाग गांव निवासी हेमंत पांडे और दिनेश्वर साव की संलिप्पता होने की आशंता जताई है। आरोप लगाया कि हमले के समय बबीता देवी भी वहां मौजूद थीं।आरोपी जान से मारने की धमकी देकर घटनास्थल से भाग गए।







