डेस्कः अफगानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र में शनिवार की शाम 6.2 तीव्रता का एक जबरदस्त भूकंप आया, जिसकी वजह से भारत के जम्मू-कश्मीर और दिल्ली-एनसीआर में भी इसके झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप 215 किलोमीटर की गहराई पर आया था। जम्मू-कश्मीर और दिल्ली-एनसीआर के अलावा चंडीगढ़ में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके चलते कई इलाकों के निवासी एहतियात के तौर पर अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए।
EQ of M: 6.2, On: 27/06/2026 19:04:51 IST, Lat: 36.442 N, Long: 70.672 E, Depth: 215 Km, Location: Afghanistan.
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @DrNKalaiselvi @GSuresh_NCS @ndmaindia pic.twitter.com/lD494VYeiW— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) June 27, 2026
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और पूंछ में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटकों के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र धरती की की सतह से अधिक गहराई में होने के कारण इसके झटके भारत के उत्तरी हिस्से, चीन, किर्गिस्तान, पाकिस्तान समेत कई देशों में महसूस किए गए।
आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों में दुनिया भर कई जगहों पर बड़े भूकंप आए हैं। कुछ दिन पहले ही वेनेजुएला में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे।ये झटके इतने तेज थे कि इसने वेनेजुएला ने जान-माल का बड़ा नुकसान पहुंचाया है। अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस भूकंप में वेनेजुएला में 600 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है। जबकि मौत का ये आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।
#WATCH | J&K: Earthquake tremors felt in Srinagar and other parts of the region after an earthquake of magnitude 6.2 on the Richter scale occurred in Afghanistan. https://t.co/PRjYYF7S8G pic.twitter.com/93F1AOsalZ
— ANI (@ANI) June 27, 2026
बलूचिस्तान में 5 लोगों के घायल होने की सूचना
बलूचिस्तान प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारी अली अंसारी ने कहा कि अब तक उन्हें पांच लोगों के घायल होने की सूचना मिली है, लेकिन किसी की मौत की खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि मूसाखेल, किंगरी और बरखान के दूर-दराज इलाकों में कई घर मिट्टी के बने हैं, इसलिए भूकंप की तीव्रता के कारण कुछ घर ढह गए, जिससे लोग घायल हो गए। उन्होंने कहा कि प्रभावित इलाकों में टीमें भेजी गई हैं और वहां बचाव कार्य चल रहा है।
बलूचिस्तान में पहले भी आ चुके हैं जबरदस्त भूकंप
इससे पहले भी बलूचिस्तान में कई जबरदस्त भूकंप आ चुके हैं, जिनमें जान-माल का नुकसान हुआ है और इमारतों और घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। अक्टूबर 2021 में प्रांत के हरनाई इलाके में आए भूकंप में 40 लोगों की मौत हो गई थी, 300 लोग घायल हो गए थे और दूर-दराज के इलाके में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ था। उससे पहले सितंबर 2013 में बलूचिस्तान के कई इलाकों में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था, जिससे लगभग 350 लोगों की मौत हुई थी और 3,00,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए थे।


