- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad

झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की मुलाकात, दोनों राज्यों के कई मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 22, 2026

झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की मुलाकात, दोनों राज्यों के कई मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

पटनाः झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सोमवार को पटना के लोकभवन में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच बिहार और झारखंड से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई।


मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की तस्वीर साझा की। झारखंड के वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बिहार राज्य के बंटवारे के बाद बिहार राज्य के वित्तीय प्रबंधन की जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिशा-निर्देश पर झारखंड के कुशल वित्तीय प्रबंधन की जानकारी दी और उन्हें बताया कि वर्ष 2026-27 का सकल बजट 1,56,560 करोड़ का निर्धारित है।वर्तमान वित्तीय वर्ष में बिहार राज्य का कुल बजट करीब 3 लाख 50 हजार करोड़ का है।

See also  खान सर को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर अगले आदेश तक लगी रोक
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now