रांचीः राज्यसभा चुनाव के बाद सत्तारूढ़ महागठबंधन को एक सीट पर हार मिली। कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा की हार के बाद कांग्रेस और आरजेडी-माले के तीखी बयानबाजी हो रही है। के राजू के आरोपों के बाद राज्य में राजनीति पारा और गर्म हो गया। इन आरोपों के बीच जेएमएम ने हार की समीक्षा करने की बातें कहीं। के राजू पर आरजेडी की ओर से जोरदार हमला किया गया। सत्तारूढ़ पार्टी में बढ़े सियासी तनाव के बीच के राजू कश्मीर चले गए तो राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी निजी धार्मिक यात्रा पर शिरडी-नासिक गए हैं। शुक्रवार को शिरडी स्थित साई मंदिर में दर्शन के बाद दोनों नासिक रवाना हो गए।
हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने नासिक में शुक्रवार की रात रात्रि विश्राम किया। शनिवार को मुख्यमंत्री स्यंबकेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद शाम में शनि शिंगवापुर मंदिर में दर्शन करेंगे। फिर शनिवार को शरद पवार की नातिन रेवती सुले और बीजेपी नेता अरुण लखानी के बेटे सारंग की शादी समोरोह में शामिल होंगे। रविवार को मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी के रांची लौटने की संभावना है।







