- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

रांची एयरपोर्ट पर दो युवक हिरासत में, गया पुलिस की सूचना पर CISF की कार्रवाई,सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 19, 2026

रांची एयरपोर्ट पर दो युवक हिरासत में, गया पुलिस की सूचना पर CISF की कार्रवाई,सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

रांची : राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शुक्रवार को उस समय हलचल मच गई, जब केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया। दोनों युवक रांची से बेंगलुरु जाने वाली उड़ान से यात्रा करने वाले थे, लेकिन सुरक्षा जांच के दौरान उन्हें रोक लिया गया। सूत्रों के अनुसार, बिहार प्रदेश के गया जिला पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर सीआईएसएफ पहले से दोनों युवकों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। एयरपोर्ट पहुंचने के बाद जैसे ही वे यात्रा संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने लगे, सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए युवकों की पहचान मोहम्मद अरशद रेहान और मोहम्मद शाहबाज आलम के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों रांची से बेंगलुरु के लिए रवाना होने वाले थे। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों ने समय रहते कार्रवाई करते हुए उन्हें एयरपोर्ट परिसर में ही रोक लिया। सीआईएसएफ के अधिकारियों ने दोनों युवकों से प्रारंभिक पूछताछ के बाद आगे की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए उन्हें एयरपोर्ट थाना पुलिस के हवाले कर दिया। मामले को लेकर सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस संयुक्त रूप से जांच में जुटी हुई हैं। फिलहाल दोनों युवकों को हिरासत में लेने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं किया गया है।

See also  रायपुर में रात 1 बजे लड़कियां कर रही थीं पार्टी, आ गए कुछ अनजान लड़के, फिर एक-दूसरे को पटक-पटक कर पीटा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now