रांची: निवारणपुर स्थित RSS के प्रदेश कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमले की कोशिश के मामले की घटना की जांच के लिए एनआईए) की टीम संघ कार्यालय पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर रही है।एनआईए अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए हमले से जुड़े हर पहलू की जानकारी जुटाई। टीम ने घटना स्थल पर मौजूद भौतिक साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी पहलुओं की समीक्षा की। साथ ही स्थानीय पुलिस और अन्य जांच एजेंसियों से अब तक की जांच रिपोर्ट भी मांगी गई है।
रांची: निवारणपुर स्थित @RSSorg ऑफिस पर पेट्रोल बम से हमला
CCTV फुटेज में दिखे अपराधी@ranchipolice @BJP4Jharkhand @INCJharkhand_ @RJDforIndia @JmmJharkhand pic.twitter.com/M4tkbSEqRM
— Live Dainik (@Live_Dainik) June 17, 2026
सूत्रों के अनुसार, एनआईए की टीम यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना के पीछे केवल शरारती तत्वों का हाथ है या फिर किसी बड़ी साजिश के तहत वारदात को अंजाम देने की कोशिश की गई। मामले में संदिग्धों की गतिविधियों, उनके आने-जाने के रास्तों और संभावित नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है।गौरतलब है कि देर रात दो युवकों ने सॉस की बोतलों में पेट्रोल भरकर संघ कार्यालय परिसर में फेंकने की कोशिश की थी। हालांकि बोतलें बाउंड्री वॉल के पास ही गिर गईं, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद से पुलिस, एफएसएल और विशेष जांच टीमें लगातार जांच में जुटी हुई हैं।







