रांची : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालय परिसर में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा भवन परिसर में दो बोतलें फेंक दिए जाने की सूचना मिली। बताया जाता है कि यह मामला बीते रात साढ़े बारह बजे की है।इस कार्यालय में दो पेट्रोल बम फेंके गए जिसमें एक बम विस्फोट हुआ।

सूचना मिलते ही रांची पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।पुलिस के अनुसार देर रात दो अपराधियों के द्वारा सॉस की बोतल में पेट्रोल भरकर आरएसएस दफ्तर के अंदर फेंकने की कोशिश की गई। हालांकि बाउंड्री से ठीक पहले ही दोनों बोतल गिर गए।
रांची: निवारणपुर स्थित @RSSorg ऑफिस पर पेट्रोल बम से हमला
CCTV फुटेज में दिखे अपराधी@ranchipolice @BJP4Jharkhand @INCJharkhand_ @RJDforIndia @JmmJharkhand pic.twitter.com/M4tkbSEqRM
— Live Dainik (@Live_Dainik) June 17, 2026
सीसीटीवी फुटेज में दिखे अपराधी
रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद घटना की जांच शुरू कर दी गई है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में दो युवक शामिल थे। मामले की जांच के लिए FSL सहित कई टीमों को लगाया गया है। जिस असामाजिक तत्वों के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है आसपास में लगे CCTV कैमरे की जांच की जा रही है।साथ ही टेक्नीकल सेल की मदद भी ली जा रही हैं।
रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय पर बीती मध्य रात्रि पेट्रोल बम फेंके जाने की सूचना अत्यंत गंभीर और चिंताजनक है।
इस संबंध में रांची एसपी, डीसी एवं @jharkhandpolice के डीजीपी से वार्ता कर दोषियों की शीघ्र पहचान कर गिरफ्तारी का निर्देश दिया है। साथ ही… pic.twitter.com/ZeABAurPEp
— Babulal Marandi (@yourBabulal) June 17, 2026







