रांचीः दिल्ली दौरे से लौटने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ तमाड़ स्थित देवड़ी मंदिर पहुंचे। वहां मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने पूरे विधि विधान के साथ पारंपरिक तौर से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने देवड़ी मां से राज्यवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख समृद्धि के साथ-साथ खुशहाली और प्रगति की कामना की।
आज हेमन्त जी के साथ माँ देवड़ी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
माँ से समस्त झारखण्डवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, खुशहाली एवं राज्य की निरंतर प्रगति की कामना की।
जय माँ देवड़ी। pic.twitter.com/BtI15A2QPj
— Kalpana Murmu Soren (@JMMKalpanaSoren) June 13, 2026


