JMM और कांग्रेस एक-एक सीट पर लड़ेगी चुनाव, हेमंत सोरेन और भुपेश बघेल की मुलाकात में बन गई बात

JMM और कांग्रेस एक-एक सीट पर लड़ेगी चुनाव, हेमंत सोरेन और भुपेश बघेल की मुलाकात में बन गई बात

रांचीः झारखंड में जेएमएम और कांग्रेस के बीच गलतफहमियां हेमंत सोरेन और भुपेश बघेल की मुलाकात के बाद खत्म हो गई। अब ये लगभग तय हो चुका है कि जेएमएम और कांग्रेस के एक-एक उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस की ओर से प्रणव झा और जेएमएम की ओर से पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम को उम्मीदवार बनाया गया है।

कांग्रेस नेताओं ने हेमंत की नाराजगी को किया दूर
कांग्रेस पर्यवेक्षक के रूप में आये भुपेश बघेल और अजय शर्मा से हेमंत सोरेन की करीब आधे घंटे तक मुलाकात हुई। इस दौरान राज्यसभा चुनाव में गठबंधन की ओर से दो संयुक्त उम्मीदवार देने पर सहमति बनाने की कोशिश की गई। प्रणव झा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की पसंद और करीबी माने जाते है उनके नाम पर सहमति बनाने के लिए कांग्रेस की ओर से कोई कोर कसर नहीं छोड़ी गई। इससे पहले तेलंगाना के डिप्टी सीएम मल्लू भट्टी विक्रमार्क आकर मिले लेकिन बात नहीं बन पाई। खरगे ने भी दो बार फोन पर बात कर हेमंत सोरेन को प्रणव झा के नाम पर रजामंद करने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं होता देख भुपेश बघेल और अजय शर्मा को भेजा गया।

See also  हेमंत कैबिनेट की बैठक में 27 एजेंडों पर लगी मुहर, शराब के दाम होंगे कम, कस्तूरबा गांधी विद्यालय के कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि

 

हेमंत सोरेन के बयान से मिले एक साथ चुनाव लड़ने के संकेत
शनिवार को हेमंत सोरेन से कांग्रेस नेताओं की मुलाकात के बाद जेएमएम विधायकों की मुख्यमंत्री आवास में बैठक हुई। इस बैठक में जेएमएम के दूसरी सीट पर दावेदारी और कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन को लेकर काफी देर तक चर्चा हुई। कांग्रेस नेताओं की गुजारिश पर हेमंत सोरेन नरम हुए। विधायकों की बैठक के बाद हेमंत सोरेन ने कांग्रेस नेताओं के साथ अपनी तस्वीर पहले सोशल मीडिया पर शेयर किया फिर उसके बाद विधायकों के साथ बैठक की तस्वीर पोस्ट करते हुए बैद्यनाथ राम के लिए समर्थन मांगा। अपने पोस्ट में मुख्यमंत्री ने बैद्यनाथ राम को गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में पेश किया। इस पोस्ट के बाद ये साफ होता दिख रहा है कि जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी और माले एक साथ मिलकर राज्यसभा का चुनाव लड़ेंगे और एक सीट पर जेएमएम उम्मीदवार और दूसरी सीट पर कांग्रेस का उम्मीदवार होगा और दोनों की जीत तय मानी जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now