झारखंड राज्यसभा चुनावः बीजेपी के प्रदेश चुनाव समिति ने उम्मीदवार उतारने का लिया फैसला

झारखंड राज्यसभा चुनावः बीजेपी के प्रदेश चुनाव समिति ने उम्मीदवार उतारने का लिया फैसला

रांचीः झारखंड में होने वाले राज्यसभा की दो सीटों पर बीजेपी ने उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। अंकगणित भले ही एनडीए के पक्ष में न हो लेकिन बीजेपी ने हर हाल में सीट जीतने का संकल्प लिया है। बीजेपी प्रदेश चुनाव समिति ने बैठक में उम्मीदवार उतारने का फैसला लिया गया। बीजेपी के इस फैसले के बाद जेएमएम ने हॉर्स-ट्रेडिंग की आशंका जताते हुए चुनाव आयोग का पत्र लिखा है।
सोमवार शाम बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहु के नेतृत्व में हुई इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, सांसद विद्युत वरण महतो, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा, आरती सिंह, प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी, चुनाव समिति सदस्य रविंद्र राय, श्याम नारायण दुबे, गणेश तिवारी और बालमुकुंद सहाय उपस्थित रहे।
इस बैठक में सर्वसम्मति से एक सीट पर प्रत्याशी उतारने का निर्णय लिया गया। बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि झारखंड में दो राज्यसभा की सीटें जो रिक्त हो रही हैं उसके लिए चुनाव आयोग ने घोषणा कर दी है और जिसका नामांकन की तिथि 1 से 8 जून तक है और चुनाव 18 जून को है। बैठक में निर्णय लिया गया है कि पार्टी यह चुनाव लड़ेगी और अपने प्रत्याशी को हम न सिर्फ उतारेंगे, बल्कि प्रत्याशी हमारा विजयी भी होगा।
राज्यसभा प्रत्याशी पार्टी के कार्यकर्ता होंगे- अमर बाउरी
राज्यसभा चुनाव में भाजपा का प्रत्याशी कौन होगा इस सवाल पर प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि हमारा प्रत्याशी पार्टी के कार्यकर्ता होगा। जेएमएम द्वारा चुनाव आयोग को लिखे पत्र के सवाल पर उन्होंने कहा कि चोर की दाढ़ी में तिनका, उल्टा चोर कोतवाल को डांटे जैसी बात जेएमएम कर रही है। आज गठबंधन की क्या हालात हैं, किसी से छिपा नहीं है।
राज्यसभा के निर्वाचन को लेकर के कांग्रेस-JMM में क्या चल रही है, किसी से छिपा नहीं है। उन लोगों को खुद ही अपने में एक सहमति नहीं है, जो 56 के वो दावे कर रहे हैं, वो 56 में 56 हैं क्या? उनके अंदर ही अंतर्कलह है। जेएमएम को झारखंड को बेचने का और खरीदने का पुराना अनुभव है वह दूसरों को ज्ञान न दें तो अच्छा है। हॉर्स ट्रेडिंग उन्हीं लोगों ने यहां पर इंट्रोड्यूस किया हुआ है। राज्यसभा में यहां क्या हुआ, झारखंड कलंकित हुआ, यह तो झारखंड मुक्ति मोर्चा का पुराना इतिहास रहा है।
उन्होंने कहा कि आंकड़े अगर जेएमएम के पास हैं तो डरने की क्या बात है? लोकतांत्रिक अधिकार है हमें चुनाव लड़ने का। हम अपने विचारों के साथ चुनाव क्यों नहीं लड़ने जाएंगे? हम अपना, हम अपना संवैधानिक अधिकार छोड़ दें क्या किसी के कहने से? उन्होंने कहा कि राज्य में 81 मतदाता है और सभी का अपना मन है अपना अंतरात्मा की आवाज है। सभी जानते है कि आज पीएम मोदी का जलवा है, पीएम का काम है, पीएम का विकसित भारत का सपना है 2047 का और उनको मजबूत रखना है तो लोग अंतरात्मा से भी अपने विवेक का विचार करके भी वोट डालेंगे।उन्होंने कहा कि पार्टी को यह पूर्ण विश्वास है कि इस राज्यसभा के निर्वाचन में जो दो सीटों पर हो रही हैं। उसमें एक प्रत्याशी हमलोग निश्चित रूप से उतारेंगे और 81 मतदाता में से जो हमें जीत के लिए 28 मत प्राप्त होने हैं, वह निश्चित रूप से हम प्राप्त करेंगे।

See also  15 लाख की इनामी जोनल कमांडर श्रद्धा विश्वास उर्फ बेला कोलकाता से अरेस्ट, सारंडा में घिरे मिसिर बेसरा गुट के 15 नक्सली पुलिस के पास पहुंचे
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now