रांची के कावेरी रेस्टोरेंट के मालिक लव भाटिया की संदिग्ध स्थिति में मौत, पुलिस जांच में जुटी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 21, 2026

रांची के कावेरी रेस्टोरेंट के संचालक लव भाटिया के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर की पुष्टि, सल्फास के मिले अंश

रांचीः राजधानी रांची के सबसे मशहूर रेस्टोरेंट कावेरी के मालिक  आशीष भाटिया के बेटे अभिमन्यु भाटिया उर्फ लव भाटिया की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। शुरूआती जानकारी के अनुसार, लव भाटिया के आत्महत्या किये जाने की आशंका जताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, लव भाटिया को तबीयत बिगड़ने के बाद लालपुर स्थित आर्केड अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने रिम्स भेज दिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

WhatsApp Image 2026 05 21 at 7.28.42 PM
लव भाटिया शहर के बड़े होटल कारोबारी आशीष भाटिया के बेटे थे। इस परिवार का रांची में पंजाब स्वीट्स, होटल कैपिटल हील, चर्च कांप्लेक्स में कावेरी रेस्टोरेंट है। इसके अलावा सर्कुलर रोड़, अशोक नगर और कांके रोड़ में भी कावेरी रेस्टोरेंट है। लव भाटिया सर्कुलर रोड़ स्थित कावेरी रेस्टोरेंट की देखरेख करते थे। लव भाटिया पर 2016 में जानलेवा हमला भी किया गया था।

See also  शराब घोटाला उजागर करने वाले दो IAS को नोटिस, जमशेदपुर और रामगढ़ के DC को देनी होगी गवाही

2009 में हुआ था लव भाटिया का अपहरण
लव भाटिया का नाम करीब 17 वर्ष पहले भी सुर्खियों में आया था. वर्ष 2009 में उनका अपहरण कर लिया गया था, जिसने पूरे रांची शहर को झकझोर दिया था। बताया जाता है कि वे मेन रोड स्थित पंजाब स्वीट हाउस बंद कर देर रात घर लौट रहे थे, तभी अपराधियों ने रास्ते से उनका अपहरण कर लिया था। इस मामले में उनके पिता आशीष भाटिया ने लोअर बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।उस समय तत्कालीन एसएसपी प्रवीण सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हजारीबाग में एक बड़े ऑपरेशन के बाद लव भाटिया को सकुशल बरामद किया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now