घर से भागा प्रेमी जोड़ा पटना के होटल में पकड़ा गया, घंटों होता रहा हंगामा, परिजन ने मंदिर में कराई शादी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 20, 2026

घर से भागा प्रेमी जोड़ा पटना के होटल में पकड़ा गया, घंटों होता रहा हंगामा, परिजन ने मंदिर में कराई शादी

पटना: जक्कनपुर थाना क्षेत्र के मंदिर में प्रेमी जोड़े की शादी कराई गई। थाने के बगल के मंदिर में लड़की और लड़के के परिजन ने दोनों की शादी करा दी।दरअसल, नवादा का रहना वाला प्रेमी युगल एक सप्ताह पहले घर से भाग गए थे। दोनों सोमवार से पटना के एक होटल में रह रहे थे।बुधवार सुबह की जक्कनपुर इलाके के मीठापुर पुराने बस स्टैंड के पास होटल से दोनों मिले हैं। लड़की के परिजन ने दोनों को एक साथ होटल के कमरे में पकड़ा था। इसके बाद लड़के ने डायल 100 पर कॉल कर के पुलिस बुला ली।पुलिस दोनों को थाने पर लेकर आई। दोनों के परिजन भी थाने पर आए। करीब 4 घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद लड़के के मुताबिक बगैर उसकी मर्जी के जबरन पास के मंदिर में शादी करा दी गई।
प्रेमी दिल्ली में करता है जॉब
प्रेमी राजेश ने बताया, दिल्ली में पढ़ाई के साथ जॉब करता हूं। 1.5 साल पहले रानीपुर की रहने वाली सविता से मेरी मुलाकात हुई थी। सविता खुद मुझसे मिलने आई थी। मैं इस शादी से खुश नहीं हूं। मेरी शादी जबरदस्ती करवाई गई है।
प्रेमिका बोली- BF मुझे भगाकर लाया था
सविता कुमारी ने बताया, वह पढ़ाई करती है। 5 साल पहले राजेश के जीजा और बहन ने मुलाकात कराई थी। मैं इस शादी से खुश हूं। घर से मुझे राजेश ने भगाकर पटना लाया था। पटना जंक्शन के पास राजेश ने रूम लिया था। सोमवार से हमलोग वहीं ठहरे थे।
पुजारी बोले- थाना से कॉल आया था
जक्कनपुर थाने से सटे मनोकामना मंदिर के पुजारी विद्या धर शुक्ला ने बताया, थाने से मुझे इनफॉर्मेशन दी गई। बताया गया कि परिजन की मर्जी से दो बालिग जोड़ों की शादी करानी है।दोनों के बीच प्रेम प्रसंग है। इसी के आधार पर आज मनोकामना मंदिर में दोनों की शादी कराई गई है। इन दोनों के लिए मेरी ओर से आशीर्वाद है।

See also  अंबा हो गई है 'हताशा प्रसाद', विष्णुगढ़ हत्याकांड के खुलासे पर सवाल उठाने पर भड़के बीजेपी विधायक प्रदीप प्रसाद
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now