गयाजी में नक्सलियों की साजिश नाकाम, CRPF ने डिफ्यूज किया 5KG का शक्तिशाली प्रेशर IED

गयाजी में नक्सलियों की साजिश नाकाम, CRPF ने डिफ्यूज किया 5KG का शक्तिशाली प्रेशर IED

गयाजी: नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने गजाजी में उनकी एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। लुटुआ थाना क्षेत्र में CRPF की छापेमारी के दौरान एक शक्तिशाली 5 किलोग्राम का प्रेशर मेकैनिज्म आईईडी बम बरामद किया गया। CRPF के बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही इसे डिफ्यूज कर दिया, जिससे बड़े स्तर पर जान-माल की हानि टल गई। CRPF की डी 215 बटालियन के कमांडेंट विनोद कुमार मोहरिल को गुप्त सूचना मिली थी कि लुटुआ थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधियां बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। इस सूचना के आधार पर मंगलवार सुबह से सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। लुटुआ क्षेत्र ऐतिहासिक रूप से नक्सल प्रभावित रहा है, जहां नक्सली पहले सक्रिय थे।

26728619 gg
जंगल क्षेत्र में मिला खतरनाक बम: कैंप नागोबार से गुलरिया तरी होते हुए सिंहवा जंगल के पहाड़ी इलाके में CRPF जवानों ने सर्च अभियान चलाया।डीएसएमडी डिटेक्टर से बीप की आवाज आने पर सावधानीपूर्वक खुदाई की गई। खुदाई में 5 किलो का प्रेशर आईईडी बम निकला, जो सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए जमीन में दबाया गया था।CRPF डी 215 बटालियन के कमांडेंट विनोद कुमार मोहरिल ने बताया कि बरामद किया गया प्रेशर आईईडी काफी शक्तिशाली था। अज्ञात नक्सलियों द्वारा पुलिस और सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से इसे प्लांट किया गया था। उन्होंने इस कार्रवाई को बड़ी उपलब्धि बताया।

See also  बिहार के गयाजी में बारिश से तबाही, बह गया पुल, रेलवे ट्रैक पर गिरा मलबा, कई ट्रेन प्रभावित
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now