सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन में लगी आग ,जान बचाने के लिए उतरकर भागे लोग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 18, 2026

सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन में लगी आग ,जान बचाने के लिए उतरकर भागे लोग

डेस्कः सासाराम में ट्रेन संख्या 53212 भभुआ-सासाराम-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस में सोमवार को अचानक आग लगने से यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। ट्रेन की एक बोगी से धुआं निकलता देख लोग घबरा गए और जान बचाने के लिए तेजी से बाहर निकलने लगे। कुछ देर के लिए स्टेशन पर भगदड़ जैसे हालात बन गए।


यह हादसा सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन में उस वक्त हुआ, जब ट्रेन स्टेशन पर रुकी हुई थी।घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम और रेलवे के आला अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।  सासाराम आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि इस हादसे में किसी भी यात्री के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है। वक्त रहते उठाए गए कदमों की वजह से एक बड़ा हादसा होने से बच गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद प्रभावित बोगी को अलग कर तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।

See also  यूपी के मिर्जापुर में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक-बोलेरो की टक्कर में 11 लोगों की मौत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now