होमगार्ड बहाली परीक्षा के रिजल्ट को लेकर रांची में प्रदर्शन, देवेंद्र नाथ महतो के अगुवाई में समाहरणालय के बाहर धरने पर अभ्यर्थी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 16, 2026

रांचीः जिले में 1614 पदों के लिए आयोजित होमगार्ड बहाली भर्ती परीक्षा का चार महीने बाद भी रिजल्ट नहीं निकलने से अभ्यर्थियों में काफी आक्रोश है। शनिवार को अभ्यर्थियों ने डीसी ऑफिस का घेराव किया। रांची से लोकसभा चुनाव लड़ चुके जेएलकेएम के नेता देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में अभ्यर्थियों ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया।

WhatsApp Image 2026 05 16 at 12.48.49 PM
सबसे पहले अभ्यर्थी रांची के मोरहाबादी मैदान में उपस्थित हुए। महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद देवेंद्र नाथ महतो की अगुवाई में अभ्यर्थी एसएसपी आवास, रेडियम रोड़, कचहरी रोड़ होते हुए समाहरणालय पहुंचे और मेन गेट के सामने धरने पर बैठ गए। इस दौरान प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और जल्द से जल्द रिजल्ट जारी करने की मांग की गई।

WhatsApp Image 2026 05 16 at 12.49.00 PM
अभ्यर्थियों के पैदल मार्च को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और ट्रॉफिक कंट्रोल की व्यापक व्यवस्था की गई थी। होमगार्ड अभ्यर्थियों की अधिकार यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से हो इसकी पूरी तैयारी की गई।अभ्यर्थियों ने यह भी बताया कि उनका अधिकार यात्रा पूरी तरह से शांतिपूर्ण तरीके से किया गया है। इसके लिए जिला प्रशासन से अनुमति भी ली गई है। जिला बल की कमी के बाद विभिन्न जगहों पर होमगार्ड जवानों को ड्यूटी में तैनात किया गया गया है। होमगार्ड जवानों को ट्रैफिक संभालने से लेकर थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग करने तक की ड्यूटी दी गई है। रिम्स और सदर अस्पताल में सुरक्षा के अलावा होमगार्ड जवानों को अन्य कई जगहों पर तैनात किया गया है। ऐसे में अगर होमगार्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका होता तो अबतक इन अभ्यर्थियों की ट्रेनिंग का आधा अवधि पूरी हो चुकी होती। जल्द ही जिले में जवानों की कमी दूर होती। हालांकि प्रशासनिक लापरवाही की वजह से परीक्षा का परिणाम जारी नहीं हुआ।

See also  Breaking News: अमेरिकी राष्ट्रपति की दौड़ में Kamala Harris ; जो बाइडेन ने किया है प्रस्ताव , खुद नहीं लड़ेंगे चुनाव ; जीती तो बन जाएगी पहली महिला और भारतीय मूल की राष्ट्रपति
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now