जमशेदपुर में कपड़े की दुकान पर अपराधियों ने की फायरिंग, बाल-बाल बचा दुकानदार

जमशेदपुर में कपड़े की दुकान पर अपराधियों ने की फायरिंग, बाल-बाल बचा दुकानदार

जमशेदपुरः जुगसलाई थाना क्षेत्र के जुगसलाई नगर परिषद के पास अज्ञात अपराधियों ने एक कपड़े की दुकान पर शुक्रवार को फायरिंग की। गोलीबारी के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। इस घटना में दुकानदार बाल-बाल बच गया।घटना की सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदारों में भारी दहशत फैल गई।सभी दुकानदार अपने-अपने स्टोर बंद कर घटनास्थल पर जमा हो गए।इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया है।स्थानीय व्यापारियों ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
अपराधी लाल कार से आए, कारोबारी को बनाया निशाना
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अपराधी लाल रंग की कार से दुकान के सामने पहुंचे. वे सीधे दुकान के अंदर घुसे और कारोबारी को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से दुकानदार घबरा गए और नीचे गिर पड़े। इसी दौरान अपराधी तेजी से वहां से फरार हो गए।सूचना मिलते ही जुगसलाई थाना पुलिस और डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर मौके पर पहुंचे। उन्होंने दुकानदार व आसपास के दुकानदारों से विस्तृत पूछताछ की। सीटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। यह भी देखा जा रहा है कि कहीं यह रंगदारी का मामला तो नहीं है। पुलिस हर पहलू पर गहन जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिसमें फायरिंग की पूरी घटना कैद हुई है। एसपी ने विश्वास जताया कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

See also  निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे को बड़ी राहत, ACB कोर्ट ने दी डिफॉल्ट बेल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now