चीनी के निर्यात पर लगा बैन, संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला

चीनी के निर्यात पर लगा बैन, संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला

डेस्कः केंद्र की मोदी सरकार ने चीनी के निर्यात को लेकर बड़ा फैसला किया है। केंद्र सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर चीनी के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया है। यह रोक 30 सितंबर 2026 तक या अगले आदेश तक लागू रहेगी।नोटिफिकेशन में रॉ शुगर, व्हाइट शुगर और रिफाइंड शुगर तीनों को शामिल किया गया है। सरकार का यह कदम ऐसे वक्त में आया है, जब घरेलू बाजार में चीनी की कीमतों पर दबाव बढ़ रहा है। एक्सपोर्ट पर रोक लगाने से देश के अंदर सप्लाई बेहतर रहेगी और कीमतें नियंत्रण में रहेंगी।
यह प्रतिबंध यूरोपीय संघ और अमेरिका को सीएक्सएल और टीआरक्यू कोटा, अग्रिम प्राधिकरण योजना (एएएस) और अन्य देशों की खाद्य सुरक्षा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सरकार से सरकार को किए जाने वाले चीनी निर्यात पर लागू नहीं होगा। निर्यात प्रक्रिया में पहले से मौजूद खेपों को भी छूट दी गई है।

See also  पलामू और गढ़वा के कुख्यात अपराधी छोटू रंगसाज की रांची में गोली मार कर हत्या
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now