जमशेदपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी,पत्नी, रिटार्यड टाटा कर्मी ने गर्भवती बेटी,बेटे और पत्नी को मौत के घाट उतारा

जमशेदपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी,पत्नी, रिटार्यड टाटा कर्मी ने गर्भवती बेटी,बेटे और पत्नी को मौत के घाट उतारा

जमशेदपुर: सिद्धगोड़ा थाना क्षेत्र में ट्रिपल मर्डर से हडकंप मच गया है। जहां एक पिता ने पत्नी, गर्भवती शादीशुदा बेटी और बेटे की हत्या कर दी। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। घटना सिद्धगोड़ा थाना क्षेत्र के एग्रिको रोड नंबर 2 के क्वार्टर L3-13 में हुई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।आरोप है कि टाटा स्टील के 62 साल के रिटायर्ड कर्मचारी रविंदर सिंह ने ही अपनी 55 साल की पत्नी सरिता सिंह, 30 साल के बेटे अभिषेक कुमार और 31 साल की बेटी की हत्या कर दी। रविंदर सिंह ने टांगी से उनकी हत्या कर दी और घटना के बाद घर पर ही बैठा रहा। जानकारी के मुताबिक, रविंद्र सिंह की बेटी की शादी करीब छह महीने पहले हुई थी और वह गर्भवती बताई जा रही है।
सोमवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ और साक्ष्य इकट्ठा करना शुरू कर दिया है।आस-पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और इलाके में लगे CCTV कैमरों की भी जांच की जा रही है।घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल के बाहर जमा हो गए। सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। जल्द ही पूरी कहानी सामने आ जाएगी। पुलिस फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। रविंद्र सिंह को हिरासत में ले लिया गया है।
आरोपी रविंद्र प्रसाद सिंह इसी साल फरवरी में टाटा स्टील से रिटायर हुआ था। पड़ोसियों का कहना है कि परिवार सामान्य रूप से रहता था। उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। मौके पर पहुंचे दामाद ने पुलिस को बताया कि उसने पिछली रात अपने ससुर से बात की थी, और कहा था कि वह घर आ रहा है। बातचीत बिल्कुल सामान्य रूप से हुई थी।वहीं सिद्धगोड़ा पुलिस आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है। जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है।
अलग-अलग कमरों में की गई हत्या
मौके पर पहुंचे एसपी ऋषभ त्रिवेदी ने बताया कि घर के अलग-अलग कमरों में वारदात को अंजाम दिया गया है। पत्नी की हत्या किचन में की गई। उन्होंने बताया कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद घर पर ही रहा। पूछताछ में उसने बताया कि वह मानसिक रूप से ठीक नहीं है और उसने अपने मोबाइल फोन का पासवर्ड भी नहीं बताया। सभी के मोबाइल फोन नंबर की जांच की जाएगी। एएसपी ने बताया कि आरोपी अभी पूरी तरह चुप्पी साधे हुए है, लेकिन जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

See also  17वीं एथलेटिक मीट: ईसीई+सिविल ब्रांच ने मारी बाज़ी, खेलों के जुनून से महकी BIT की फिज़ा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now