रांची में आंधी-बारिश का कहर, 15 मई तक झारखंड में येलो अलर्ट

रांची में आंधी-बारिश का कहर, 15 मई तक झारखंड में येलो अलर्ट

रांचीः रांची और आसपास के क्षेत्रों में हुई वर्षा ने मौसम सुहाना बना दिया है। दिनभर आंशिक बादल छाए रहे और दोपहर में अचानक उमड़-घुमड़ आए काले बादल जमकर बरसे। राजधानी सहित कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
झमाझम वर्षा ने रांची व आसपास के क्षेत्रों में तापमान गिरा दिया है। तेज आंधी व वर्षा के कारण कई जगहों पर पेड़ और टहनियों के गिरने से कुछ देर के लिए आवागमन ठप रहा।हालांकि, वर्षा के बाद प्रशासनिक सक्रियता ने आवागमन बहाल करने में मदद की। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र, रांची की ओर से जारी पूर्वानुमान में चेतावनी जारी की गई है।
10 मई को राज्य के अधिकांश हिस्सों में 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा के बहने और कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है, इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

15 मई तक संभलकर! आंधी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार 10 से 15 मई तक राज्य के सभी जिलों में उतार-चढ़ाच रहेगा। दिन में तापमान में थोड़ी वृद्धि होगी, जबकि दोपहर बाद कई जिलों में आकाश में बादल छाये रहेंगे। गर्जन, वज्रपात, तेज हवा और हल्की बारिश की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार को सबसे अधिक 20 मिमी बारिश बोकारो में हुई।
वहीं राजधानी रांची में दोपहर के बादल बादल छाये रहे, लेकिन शाम सात बजे के बाद तेज हवा और गर्जन के साथ बारिश हुई। रांची में लगभग चार मिमी बारिश्ख दर्ज की गयी। इससे वातावरण ठंडा होग गया। देर रात तक रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी, पलामू और पूर्वी सिंहभूम समेत कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। शनिवार को सबसे अधिक तापमान मेदनीनगर में दर्ज किया गया। यहां का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रांची का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रांची के तापमान में पिछले 24 घंटे में 0.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। वहीं बोकारो का अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां पिछले 25 घंटे में तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गयी।

See also  चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन का मनाली में निधन, दोस्तों के साथ मनाने गए थे छुट्टूी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now