BPSC TRE 4 कैंडिडेट्स का महाआंदोलन, शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 8, 2026

BPSC TRE 4 कैंडिडेट्स का महाआंदोलन, शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज

पटनाः राजधानी में BPSC TRE 4 की वैकेंसी जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का बड़ा प्रदर्शन हुआ।शिक्षकों के प्रदर्शन पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस कार्रवाई में कई अभ्यर्थी घायल हो गए हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बिहार लोक सेवा आयोग 13 लाख अभ्यर्थियों को गुमराह करने का काम कर रहा है।
छात्र नेता दिलीप ने महाआंदोलन का ऐलान किया है। अभ्यर्थियों का मार्च पटना कॉलेज से निकलकर अशोक राजपथ, बिखना पहाड़ी, मछुआ टोली, खेतान मार्केट, बाकरगंज और गांधी मैदान होते हुए BPSC कार्यालय तक जाना था।अभ्यर्थी पटना साइंस कॉलेज होते हुए जेपी गोलंबर पहुंच गए. यहां से बीपीएससी कार्यालय का घेराव करने के लिए आगे बढ़ रहे थे. इसी दौरान पुलिस ने अभ्यर्थियों पर लाठी चार्ज किया। इस दौरान प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता दिलीप को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया।
अभ्यर्थियों को गुमराह कर रहा आयोग : हिरासत में जाने से पहले छात्र नेता दिलीप ने कहा कि बिहार में चौथे चरण की शिक्षक बहाली (TRE-4) को लेकर इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों का धैर्य अब टूट गया है। दो वर्षों से अधिक समय से भर्ती प्रक्रिया का इंतजार कर रहे हैं। पहले चौथे चरण की वैकेंसी के नाम पर शिक्षा विभाग ने लंबे समय तक गुमराह किया। बीपीएससी परीक्षा नियंत्रक ने कहा था कि 25 अप्रैल तक नोटिफिकेशन आ जाएगा। लेकिन यह डेडलाइन बीत चुका है।दिलीप कुमार ने बताया कि बिहार लोक सेवा आयोग के पिछले परीक्षा कैलेंडर में 24 अगस्त 2025 को चौथे चरण की शिक्षक बहाली परीक्षा आयोजित करने का जिक्र किया गया था। हालांकि यह परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी। इसके बाद नए परीक्षा कैलेंडर में सितंबर में परीक्षा आयोजित करने की बात कही गई है। 8 मई हो गया और कोई उम्मीद नहीं दिख रही की कब परीक्षा का आयोजन होगा। दो वर्षों से भर्ती प्रक्रिया लंबित है।
46,595 पदों पर आएगा नोटिफिकेशन
TRE-4 के तहत कुल 46,595 पदों पर भर्ती की जाएगी। बिहार लोक सेवा आयोग को इसके लिए अधियाचना पिछले फरवरी महीने में ही मिल चुकी थी। जिसे शिक्षा विभाग की ओर से वापस ले लिया गया और इसे वार्षिक कैलेंडर में भी शामिल कर लिया गया है।
संभावित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा 22 सितंबर से 27 सितंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी, जबकि परिणाम नवंबर 2026 में जारी होने की संभावना है। हालांकि अब तक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं होने से अभ्यर्थियों में नाराजगी बनी हुई है।
पहली बार लागू होगी डोमिसाइल नीति
TRE-4 भर्ती में पहली बार डोमिसाइल नीति लागू की जाएगी। कक्षा 1 से 12 तक शिक्षकों की नियुक्ति के साथ-साथ SC-ST और पिछड़ा-अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में भी शिक्षक और प्रधानाध्यापक पदों पर भर्ती होगी। सभी पदों के लिए आयोग जल्द संयुक्त विज्ञापन जारी करेगा, जिसके बाद अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
राज्य में शिक्षकों की वर्तमान स्थिति
फिलहाल बिहार में करीब 6 लाख शिक्षक कार्यरत हैं। पिछले दो वर्षों में TRE-1, TRE-2 और TRE-3 के माध्यम से लगभग 2.27 लाख शिक्षकों की भर्ती की जा चुकी है। इसके अलावा करीब 3 लाख नियोजित शिक्षक सक्षमता परीक्षा पास कर राज्यकर्मी बन चुके हैं।

See also  गिरिडीह में ज्वेलरी शॉप से 12 लाख के गहने की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now