- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

BPSC AEDO Exam 2026:नकल की शिकायत के बाद परीक्षा रद्द,32 अभ्यर्थियों पर लगा बैन

BPSC AEDO Exam 2026:नकल की शिकायत के बाद परीक्षा रद्द,32 अभ्यर्थियों पर लगा बैन

पटनाःबिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने असिस्टेंट एजुकेशन डेवलपमेंट ऑफिसर (AEDO) भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। आयोग ने अप्रैल में आयोजित इस परीक्षा को पूरी तरह रद्द कर दिया है। यह परीक्षा 14 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026 के बीच कुल 9 शिफ्ट में आयोजित की गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ अभ्यर्थी परीक्षा के दौरान ब्लूटूथ और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल कर नकल करने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, प्रश्नपत्र लीक होने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन परीक्षा की पारदर्शिता प्रभावित होने की आशंका के चलते आयोग ने यह सख्त कदम उठाया।
गौरतलब है कि इस मामले में कई अभ्यर्थियों पर कार्रवाई भी की गई है। कुछ उम्मीदवारों को भविष्य की परीक्षाओं से प्रतिबंधित किया गया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी शुरू की गई है। BPSC का यह फैसला परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।मिली जानकारी के अनुसार, परीक्षा के दौरान कई केंद्रों पर गड़बड़ी और नकल के प्रयास सामने आए थे। शिकायतों के बाद मामले की जांच शुरू की गई, जिसमें तकनीकी माध्यमों से चीटिंग किए जाने के संकेत मिले। इसी को ध्यान में रखते हुए आयोग ने निष्पक्षता बनाए रखने के लिए पूरी परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया। आयोग ने यह भी बताया कि जल्द ही इस परीक्षा के लिए नई तारीखों का ऐलान किया जाएगा। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को नए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे और परीक्षा को कड़े सुरक्षा इंतजामों के साथ दोबारा आयोजित किया जाएगा।
32 अभ्यर्थी हुए बैन
इस पूरे मामले में 32 अभ्यर्थियों को दोषी पाया गया है. इन पर परीक्षा (BPSC AEDO Exam 2026) में गड़बड़ी करने और साजिश रचने का आरोप है।आयोग ने इन सभी उम्मीदवारों को आने वाली परीक्षाओं में शामिल होने से प्रतिबंधित कर दिया है। BPSC ने कहा है कि यह कदम परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए उठाया गया है।

See also  झारखंड सरकार में मंत्री योगेंद्र प्रसाद के छोटे भाई का निधन, भरत कपूर का हैदराबाद के अस्पताल में चल रहा था इलाज

 

नई तारीखों का इंतजार
आयोग ने जानकारी दी है कि 14 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026 तक आयोजित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी परीक्षा की सभी 9 पालियों को रद्द कर दिया गया है।इसके अलावा 23 अप्रैल 2026 को होने वाली सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी परीक्षा भी रद्द कर दी गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now