JMM में संगठनिक विस्तार, भूषण तिर्की को गुमला और विक्टर सोरेन को पूर्वी सिंहभूम का जिलाध्यक्ष बनाया गया

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 1, 2026

JMM में संगठनिक विस्तार, भूषण तिर्की को गुमला और विक्टर सोरेन को पूर्वी सिंहभूम का जिलाध्यक्ष बनाया गया

रांचीः झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति ने पार्टी के संगठन को मजबूत करने के मकसद से सांगठनिक विस्तार किया है। पार्टी ने दो जिलों में नए पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। गुमला में विधायक भूषण तिर्की को जिलाध्यक्ष बनाया गया है वहीं पूर्वी सिंहभूम में पूर्व मंत्री रामदास सोरेन ने भतीजे और घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन के चचेरे भाई विक्टर सोरेन को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। विक्टर सोरेन एक सक्रिय राजनेता और जेएमएम के मजबूत कार्यकर्ता है, घाटशिला सीट पर रामदास सोरेन के निधन के बाद उन्हें उनका राजनीतिक उत्तराधिकारी माना जा रहा था लेकिन पार्टी ने उनके भाई सोमेश को उम्मीदवार बनाया। अब पार्टी ने विक्टर सोरेन को नई राजनीतिक ताकत देकर पार्टी को जिलाध्यक्ष बनाया है। जेएमएम के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे ने इसको लेकर सूची जारी कर दी है।
पूर्वी सिंहभूम की नई टीम का स्वरूप
संगठन को गतिशील बनाने के लिए रतन महतो को जिला सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला समिति की वित्तीय कमान कोषाध्यक्ष के रूप में कालीपदो गोराई संभालेंगे। इसके अलावा, पार्टी ने चार उपाध्यक्ष मनोनीत किए हैं, जिनमें सांगेन पूर्ति, प्रणव महतो, ललित मांडी और विद्यासागर दास के नाम शामिल हैं।
अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियों में:
संगठन सचिव: चंद्रशेखर टुडू और नसीर खान
सह सचिव: मो. जलील और माणिक मल्लिक

See also  बिहार में 90 हजार रुपये रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, 50,000 DSP को देने की 'डील'

WhatsApp Image 2026 05 01 at 7.29.36 AM
गुमला जिला समिति का भी हुआ गठन
पूर्वी सिंहभूम के साथ-साथ झामुमो ने गुमला जिला समिति की सूची भी जारी की है। वहां भूषण तिर्की को अध्यक्ष, आरिफ अंसारी को सचिव और खुर्शीद आलम उर्फ पप्पू को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। नुरुल होदा और शशि साव को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now