बिहार में आंधी-तूफान का कहर, पटना में निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरी, रघुनाथपुर में रेलवे ट्रैक और बक्सर में ई-रिक्शा पर गिरा पेड़

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 30, 2026

बिहार में आंधी-तूफान का कहर, पटना में निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरी, रघुनाथपुर में रेलवे ट्रैक और बक्सर में ई-रिक्शा पर गिरा पेड़

पटनाः बुधवार को बिहार में आंधी-तूफान का कहर देखने को मिला। पटना के दानापुर स्थित रुकनपुरा देवी स्थान इलाके में निर्माणाधी बिल्डिंग के छठे तल्ले से अचानक दीवार गिर गई। जिसकी चपेट में दो लोग आ गए। गंभीर हालत में सन्नी नाम के युवक को पारस अस्पताल एवं अन्य दूसरे युवक को कुर्जी के होली फैमली अस्पताल में भर्ती कराया गया।पटना के बाढ़ अनुमंडल के सालिमपुर थाना अंतर्गत मैरेज हॉल की दीवार तेज आंधी बारिश को नहीं झेल सकी। दीवार वहां लगी कार पर गिर गई। जिससे दो गाड़ियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। हालांकि कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

danapur building news

रेलवे ट्रैक पर गिरा विशाल पेड़
वहीं बुधवार शाम आए तेज आंधी-तूफान ने जनजीवन के साथ-साथ रेल परिचालन पर भी असर डाला।रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 के पास एक विशाल पेड़ उखड़कर सीधे रेल ट्रैक पर गिर गया। इससे अप लाइन पूरी तरह बाधित हो गई और ट्रेनों की रफ्तार थम गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय उसी ट्रैक पर एक मालगाड़ी खड़ी थी।तेज हवा के चलते पेड़ अचानक गिरा और मालगाड़ी के पहियों तथा ट्रैक के बीच फंस गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी तरह की जान-माल की क्षति नहीं हुई।इसके साथ ही बक्सर में आंधी-तूफान के दौरान ई-रिक्शा पर पेड़ गिरने से छह लोग बाल-बाल बच गए।वहीं तेज आंधी और बारिश के कारण मोतिहारी के गांजा गद्दी चौक पर स्थित वर्षो पुराना बरगद का पेड़ अचानक गिर पड़ा। जिससे आवागमन बाधित हो गया। हालांकि कि पेड़ के गिरने से किसी के हताहत की सूचना नहीं है।

See also  पाकुड़ में खेत में मिले दो शव, जहरीली शराब पीने से मौत होने की आशंका

raghunathpur station news

तीन मई तक आंधी-बारिश

बिहार के कई जिलों में बुधवार शाम अचानक मौसम बदल गया। जमुई, सीवान, भोजपुर, बगहा समेत 20 जिलों में तेज बारिश हुई। इस दौरान कई जिलों में धूल भरी तेज आंधी चली। काले बादल के चलते शाम 4 से 5 बजे ही अंधेरा छा गया।राजधानी पटना में बारिश से कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।मौसम विभाग के मुताबिक, सूबे में तीन मई तक अलग-अलग जगहों पर आंधी-पानी के साथ मेघ गर्जन, वज्रपात की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के दक्षिणी भागों के कुछ स्थानों पर बादल छाए रहने, तेज हवा चलने की संभावना है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now