रांची: के ओरिएंट क्राफ्ट कंपनी में एक बार फिर हंगामा शुरू हो गया है बुधवार को कंपनी के मालिक सुधीर धींगरा की मौजूदगी में मजदूरों के साथ एक समझौता हुआ था जिसमें एक महीने की सैलरी तत्काल और तमाम शिकायतों पर कार्रवाई की बात कही गई थी इस समझौते में उत्तरी छोटा नागपुर के श्रम आयुक्त समेत तमाम अधिकारी भी मौजूद थे लेकिन गुरुवार को जैसे ही लंच का टाइम हुआ अधिकारियों ने महिलाओं को बुलाकर धमकाना शुरू कर दिया और पीस रेट के हिसाब से कम करने का दवाबा बनाया जिससे कामगारों में भारी नाराजगी पैदा हो गई ।
JLKM के नेता पहुंचे ओरिअंट क्राफ्ट
वादा खिलाफी के वजह से नाराज श्रमिक काम छोड़कर बाहर आ गए JLKM नेता भी यहां पर मौजूद थे। देवेंद्र महतो की अगुवाई में आंदोलन करने की चेतावनी दी गई । पुलिस की मौजूदगी है और कहा जा रहा है कि जब तक जो समझौता हुआ था उसे पर अमल नहीं किया जाएगा तब तक काम शुरू नहीं किया जाएगा
ओरिएंट क्राफ्ट कपड़ा फैक्ट्री, रांची में मजदूरों के अधिकारों को लेकर छेड़े गए आंदोलन के प्रभाव से कंपनी प्रबंधन ने ऑन‑द‑स्पोर्ट कटौती की गई मासिक वेतन राशि वापस लौटाते हुए बकाया मजदूरी का भुगतान किया। मजदूरों की मांग थी कि उन्हें वेतन प्रति पीस के हिसाब से नहीं, बल्कि राज्य सरकार… pic.twitter.com/2DqvXg92p7
— Devendra Nath Mahto (@DevendraNathMa9) April 23, 2026

सुधीर ढींगरा का वादा टूटा
सुधीर ढींगरा जो की गारमेंट इंडस्ट्री के टायकून है उन्होंने मीडिया और अधिकारियों के मौजूदगी में यह वादा किया था कि तमाम शिकायतें दूर की जाएंगीं लेकिन उनके जाने के बाद कर्मचारियों को धमकाना शुरू कर दिया गया कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि जिन्होंने आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया या मीडिया में बयान दिया उन्हें नौकरी से निकलने की धमकी मिलने लगी और कहा गया कि पीस रेट के हिसाब से काम करना है तो करो नहीं तो छोड़ कर जाओ।

महिला कर्मचारियों को धमकाया गया
कापी हंगामे के बाद एचआर हेड और श्रम विभाग के अधिकारियों ने हंगामा कर रहे श्रमिकों से बातचीत की कोशिश की और कहा है कि जो वादा किया गया था वो टूटा नहीं है और पीस रेट से काम नहीं होगा । दूसरी ओर महिलाकर्मियों ने आरोप लगाया कि उन्हें धमकाया जा रहा है । इतना ही नहीं एक महिला कर्मचारी ने बताया कि उनके साथ मारपीट की गई ।



