अवैध संबंध में पत्नी और साले ने की संजय पाहन की हत्या, पुलिस ने 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार

रांची : 30 नवंबर की रात सदर थानाक्षेत्र के बूटी बस्ती में हुई संजय पाहन हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। हत्याकांड में शामिल आठ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सिटी एसपी राजकुमार मेहता के नेतृत्व में बनाई गई टीम ने हत्याकांड में शामिल संजय पाहन की पत्नी , साला समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने एक देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, हथौड़ी सहित अन्य सामानों को बरामद किया।
संजय पाहन का अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध को लेकर विवाद चल रहा था। पाहन का किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध था इसकी जानकारी पत्नी को मिल गई थी और उसके बाद पत्नी के इस मामले पर लगातार विवाद चला आ रहा था। पारिवारिक विवाद में पत्नी और साले ने आठ अन्य लोगों के साथ मिलकर हत्या कर दी।
संजय पाहन का शव घर के आंगन में खून से लथपथ मिला था, उसपर पहले हथियार से हमला किया गया था बाद में उसे पीठ में गोली मार दी गई थी। पुलिस ने वारदात वाले क्षेत्र का कॉल डंप निकाला था जिसके आधार पर घटना वाली रात कौन कौन सा मोबाइल एक्टिव था इसकी पड़ताल कि गई और पूरे मामले का खुलासा हुआ।

See also  प्रशांत किशोर ने दिया कमाई के 241 करोड़ का हिसाब, जनसुराज को चंदा में 98 करोड़ दान किया, कहा- जिनकी मदद की उनसे पैसा लिया
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now