नीतीश कुमार का नया पता एक अणे मार्ग की जगह 7 सर्कुलर रोड़ होगा, मुख्यमंत्री आवास का सामना हो रहा है शिफ्ट

नीतीश कुमार का नया पता एक अणे मार्ग की जगह 7 सर्कुलर रोड़ होगा, मुख्यमंत्री आवास का सामना हो रहा है शिफ्ट

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पता 15 अप्रैल के बाद बदल जाएगा। 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार ज्यादातर समय अब दिल्ली में ही गुजरने वाला है। 13-14 अप्रैल को मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार का इस्तीफा संभावित है। ऐसे में पटना में उनके आवास एक अणे मार्ग का पता बदलना तय है, एक अणे मार्ग बिहार के मुख्यमंत्री के लिए अलॉट है। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार एक अणे मार्ग की जगह 7 सर्कुलर रोड़ में शिफ्ट हो जाएंगे, जहां वो पूर्व मुख्यमंत्री की हैसियत से रहा करेंगे।

 

माओवादी थिंक टैंक प्रशांत बोस उर्फ किशन दा की अंतिम चिट्ठी आई सामने, सशस्त्र संघर्ष पर पुनर्विचार की दी सलाह
राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने के अगले दिन और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से पहले नीतीश कुमार के घर का सामान शिफ्ट हो रहा है। शनिवार को सात सर्कुलर रोड़ स्थित बंगले में नीतीश कुमार का सामान शिफ्ट हो रहा है। 2014 में लोकसभा चुनाव में जब हार हुई थी, तब उन्होंने सीएम पद छोड़ दिया था। उस वक्त जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री बनाया गया था। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार 7 सर्कुलर रोड में रह रहे थे। लेकिन एक बार फिर वे मुख्यमंत्री बने और 1 अणे मार्ग में शिफ्ट हुए।

अमेरिका से बातचीत करने पाकिस्तान पहुंचे ईरान के स्पीकर ने शेयर की हमले में मारे गए स्कूली बच्चों की तस्वीर, लिखा-“विमान में मेरे हम-मुसाफ़िर”
जानकारी के मुताबिक, 7 सर्कुलर रोड पटना के वीआईपी और हाई सिक्योरिटी जोन में आता है। यहां चारों तरफ ऊंची दीवारें हैं और एंट्री गेट पर सुरक्षाकर्मी मौजूद होते हैं। हर जगह CCTV कैमरे लगे हैं, पुलिस और विशेष सुरक्षा बल की तैनाती है। आवास में आने वाले लोगों के लिए अलग चेकिंग गेट हैं।नीतीश कुमार जैसे वरिष्ठ नेता के लिए सुरक्षा कड़ी रखी जाएगी।परिसर का हर कोना निगरानी में रहेगा।इसके साथ ही यह बंगला बड़ा और शानदार है। मुख्य भवन के सामने और पीछे लॉन फैला हुआ है। लॉन के बीच तालाब जैसा स्थान है, जहां छठ पूजा के समय अर्घ्य दिया जाता है। बंगले के चारों ओर पेड़-पौधे और हरियाली से घिरा शांत वातावरण है।अलग गार्डन और वॉकिंग एरिया भी मौजूद है। नीतीश कुमार को सादगी और हरियाली पसंद है। इसलिए यह परिसर उनके जीवनशैली के अनुरूप है।पटना का 1 अणे मार्ग बिहार की सत्ता का सेंटर प्वाइंट माना जाता है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगभग 20 सालों तक यही रहकर सत्ता चलाए।लेकिन अब उनका ठिकाना बदलने वाला है।गौर करने वाली बात यह है कि सीएम नीतीश कुमार अब लालू यादव के पड़ोसी बन जायेंगे। जानकारी के मुताबिक, राबड़ी आवास और 7 सर्कुलर रोड के बीच लगभग 200 मीटर की दूरी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now