असम में शाम 6 बजे तक 85.13% वोटिंग, दलगांव में रिकॉर्ड 94.57% मतदान

गुवाहाटी: असम विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो गई है । 126 सीटों के लिए हुए मतदान में मतदाताओं का खासा उत्साह देखा गया ।  कई विधानसभा क्षेत्रों ने मतदान प्रतिशत के मामले में नया रिकॉर्ड बनाया है। खासकर ग्रामीण और सीमावर्ती इलाकों में मतदाताओं का उत्साह देखने लायक रहा, जहां 90% से अधिक मतदान दर्ज किया गया।

टॉप 5 विधानसभा सीटें 

  • दलगांव (Dalgaon): 94.57%
  • श्रीजंग्राम (Srijangram): 94.33%
  • जलेश्वर (Jaleshwar): 94.31%
  • मनकाचर (Mankachar): 94.08%
  • लहरीघाट (Laharighat): 93.44%

इन सीटों पर भारी मतदान ने साफ संकेत दिया है कि ग्रामीण इलाकों में लोकतंत्र के प्रति जागरूकता लगातार बढ़ रही है।

जीत के बाद हिमंता का बयान

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने वोटिंग खत्म होने के बाद जीत का दावा किया और कहा कि ये चुनाव असम की संस्कृति को बचाने और घुसपैठ को रोकने के लिए लिए था ।

See also  पीएम मोदी का ये कैसे अनुष्ठान, रामलला के प्राणप्रतिष्ठा से पहले ११ दिनों तक क्या करने वाले हैं मोदी ?

 प्रमुख जिलों में वोटिंग प्रतिशत

असम के कई जिलों में भी शानदार मतदान दर्ज किया गया:

  • साउथ सलमारा मनकाचर: 94.08%
  • बरपेटा: 91.92%
  • बोंगाईगांव: 91.77%
  • गोलपाड़ा: 91.34%
  • दरांग: 90.91%

गुवाहाटी में कम रहा मतदान प्रतिशत

जहां एक ओर ग्रामीण इलाकों में रिकॉर्ड मतदान हुआ, वहीं गुवाहाटी के शहरी क्षेत्रों में मतदान अपेक्षाकृत कम रहा:

  • दिमोरिया: 80.52%
  • दिसपुर: 73.98%
  • गुवाहाटी सेंट्रल: 75.23%
  • जालुकबाड़ी: 80.83%
  • न्यू गुवाहाटी: 71.27%

 कुल औसत मतदान (इन क्षेत्रों का): लगभग 76.41%

झारखंड के लिए अहम है असम चुनाव

झारखंड के लिए असम चुनाव महत्वपूर्ण माना जा रहा है । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लगभग पंद्रह दिनों तक असम में प्रचार किया । कल्पना सोेरेन भी आखिरी दौर में असम पहुंची यहां के चाय बगानों में काम करने वाले झारखंडी आदिवासियों को प्रभावित करती हुई नजर आईं । झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बंधु तिर्की की भी बड़ी भूमिका असम के चुनावों में रही ।

See also  नीतीश कैबिनेट के अंतिम बैठक का हुआ फोटो सेशन, मीटिंग में रहा भावुक माहौल, थोड़ी देर बाद देंगे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा

गौरव गोगई का बयान

कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के दावेदार गौरव गोगई ने जीत का दावा किया और कहा कि लोगों ने उत्साह के साथ वोट किया ।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now